पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हुई जेल एक मामले में मिली राहत
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के अच्छे दिन खत्म हो गए हैं । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जवाबदेह अदालत ने अल-अजीजिया स्टील मिल्स भ्रष्टाचार के मामले में सात साल जेल की सजा सुनाई है । पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ 7 साल तक जेल की हवा खाते रहेंगे। इसके साथ ही उन्हें फ्लैगशिप इन्वेस्टमेंट मामले में बरी भी कर दिया गया है । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जल्द ही अदियाला जेल ले जाया जाएगा । गौरतलब है कि नवाज शरीफ की अदालत परिसर में पहुंचने के बाद ही उन पर लगे आरोपों पर कार्यवाही हुई और अदालत ने तुरंत ही उन्हें सजा सुना दी ।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हुई जेल एक मामले में मिली राहत
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के जेल जाने के मामले में जैसे ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ इस्लामाबाद में स्थित फेडरल ज्यूडियल कॉम्पलेक्स में पहुंचे वहां पर पी एम एल एन के समर्थकों ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया । जिसके वजह से कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए और उसके साथ ही समर्थक जबरदस्ती अदालत के अंदर जाने की कोशिश करते रहे । पत्थर के जवाबी हमले में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले फेंके और उन पर लाठियां भी चार्ज की । इसके पश्चात पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सजा सुनाने के लिए 9:00 से 10:00 के बीच का समय रखा गया था लेकिन कुछ अपरिहार्य कारणों की वजह से सजा सुनाने में देरी हुई और नवाज शरीफ को तकरीबन अदालत ने 2:00 बजे सजा सुनाया गया ।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को हुई जेल के मामले में पाकिस्तान की उच्चतम न्यायालय ने उन पर चल रहे अनेक प्रकार के भ्रष्टाचार के ऊपर भी सजा सुनाया । जिसमें भ्रष्टाचार से संबंधित दो मामले प्रमुख रूप से थे जिस पर अदालत ने सजा सुनाया ।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सजा सुनाने के मामले में को लेकर अदालत परिसर के आसपास के सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ा दिया गया था इसके साथ ही अदालत के बाहर और मेन रास्ते तक जाने वाली सड़कों पर पुलिस एवं रेंजर्स के दस्तों को तैनाती भी कर दी गई थी । गौरतलब है कि अदालत ने शरीफ नवाज शरीफ को अगस्त 2017 में आय के अज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति रखने का दोषी ठहराया था ।
देश भर से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर


