प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आईआईटी भुवनेश्वर का उद्घाटनBreaking News Economy Featured Article Humor News Social Media Trending हिन्दी लेख 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आईआईटी भुवनेश्वर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के द्वारा भुवनेश्वर में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का उद्घाटन किया गया।  आईआईटी भुवनेश्वर का उद्घाटन के साथ ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सड़क राजमार्ग उच्च शिक्षा से जुड़ी हुई योजनाएं और स्वास्थ्य से जुड़े हुए योजनाओं के लिए तकरीबन ₹15000 करोड़ के विकास पर योजनाओं का भी शुभारंभ किया गया ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आईआईटी भुवनेश्वर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आईआईटी भुवनेश्वर का उद्घाटन पर उन्होंने भुवनेश्वर की जनता से कहे कि केंद्र सरकार और उड़ीसा की सरकार पूरी तरह से उड़ीसा के विकास के लिए समर्पित और प्रतिबंध है । उन्होंने कहा कि यह हमारा वचन है कि हम उड़ीसा के विकास के लिए समर्पित भाव से काम कर रहे हैं और हमारे संकल्प के वजह से ही आज ओडिशा में एक नए इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ ।  जिसकी वजह से उड़ीसा आज एक अहम पड़ाव पर पहुंच चुका है ।  इसके साथ ही उड़ीसा में तकरीबन 15000 करोड़ से अधिक के बहुत सारे प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया है जिसका प्रमुख उद्देश्य केवल उड़ीसा और भारत देश का विकास करना है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आईआईटी भुवनेश्वर का उद्घाटन

आईआईटी भुवनेश्वर का उद्घाटन के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वी भारत को पाइप के द्वारा गैस पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना लागू किया गया है और प्रधानमंत्री गंगा ऊर्जा गंगा योजना के लिए हम तेजी से काम कर रहे हैं और इसी के तहत जगदीशपुर हल्दिया बोकारो धामरा पाइपलाइन प्रोजेक्ट के बोकारो-आंगुल सेक्शन का शिलान्यास किया गया है ।

आईआईटी भुवनेश्वर का उद्घाटन के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि साधनों और संसाधनों का विकास हमारे लिए तब तक अपूर्ण है जब तक कि हम अपने सांस्कृतिक विकास का आयाम उससे पूरी तरीके से नहीं जोड़ पाते हैं । उन्होंने भुवनेश्वर की जनता को बताते हुए हर्ष जाहिर करते हुए कहा कि देश के पहले स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली पायका क्रांति के 200 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया गया है ।

 

 

देश भर से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आईआईटी भुवनेश्वर का उद्घाटन
Article Name
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया आईआईटी भुवनेश्वर का उद्घाटन
Description
पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा आईआईटी भुवनेश्वर का उद्घाटन पर उन्होंने भुवनेश्वर की जनता से कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से उड़ीसा के विकास के लिए समर्पित है
Author
Publisher Name
India alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment