धुंध के कहर से नेशनल हाईवे पर टकराए वाहन 20 की मौतBreaking News Featured Article News Social Media हिन्दी लेख 

हरियाणा के झज्जर में धुंध के कहर से नेशनल हाईवे पर टकराए वाहन 20 की मौत

जैसे-जैसे ठंड बढ़ती चल रही है वैसे-वैसे घने कोहरे ने कहर मचाना शुरू कर दिया है । हरियाणा के झज्जर में धुंध के कहर की वजह से नेशनल हाईवे 71 पर तकरीबन 10 से 15 वाहन की आपस में टक्कर हो गई ।  इस टकराव वजह से तकरीबन 20 लोगों की मौत हो गई है , वहीं तकरीबन 30 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं ।

हरियाणा के झज्जर में धुंध के कहर की वजह से नेशनल हाईवे पर दुर्घटना होने के पश्चात राहत बचाव कार्य तेजी से होने लगा है । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है ।  वहीं जिन लोगो की हालत गंभीर है उनको रोहतक के  पीजीआई में रेफर किया जा रहा है ।  गौरतलब है कि धुंध  के कहर  की वजह से यह हादसा नेशनल हाईवे 71 पर बादली फ्लाईओवर पर हुआ ।

हरियाणा के झज्जर में धुंध के कहर से नेशनल हाईवे पर टकराए वाहन 20 की मौत

धुंध के कहर के वजह से नेशनल हाईवे 71 पर टक्कर लगते ही लोगों की चीख पुकार मच गई । उसके साथ ही वहां पर हादसे के पश्चात नेशनल हाईवे की हालात और दृश्य काफी भयावह है । इस हादसे में तकरीबन मरने वालों की संख्या 20 है जिसमें पुरुष और महिलाएं भी शामिल है । गौरतलब है कि कीदौत गांव का एक परिवार इस हादसे में पूरी तरह से खत्म हो गया है ।

धुंध के कहर से नेशनल हाईवे पर टकराए वाहन 20 की मौत

हरियाणा के झज्जर में धुंध के कहर के वजह से हादसा होने के पश्चात हरियाणा के मंत्री प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने तुरंत ही सक्रियता दिखाते हुए घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल की तरफ रुख किए। उन्होंने घायलों के परिजनों से और डॉक्टरों से घायल व्यक्तियों के हालात का जायजा लिया और इसके पश्चात उन्होंने ही प्रदेश सरकार की तरफ से मृतकों को तकरीबन दो ₹200000 का मुआवजा और घायलों को ₹100000 का मुआवजा देने का भी ऐलान किया ।

हरियाणा के झज्जर में धुंध के कहर के वजह से  नेशनल हाईवे पर मृत व्यक्तियों में कुछ नाम इस प्रकार से है । मृतकों में  63 वर्षीय लक्ष्मी , 45 वर्षीय संतोष पत्नी चंद्रभान, 61 वर्षीय शीला देवी 48 वर्षीय सतपाल पुत्र राममेहर, 34 वर्षीय कांता देवी पत्नी सतपाल,  50 वर्षीय प्रेमलता पत्नी देवेंद्र, 35 वर्षीय रामकली पत्नी रोहतास और खजनी पत्नी जयकिशन शामिल हैं ।

 

 

देश भर से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

 

Summary
हरियाणा के झज्जर में धुंध के कहर से नेशनल हाईवे पर टकराए वाहन 20 की मौत
Article Name
हरियाणा के झज्जर में धुंध के कहर से नेशनल हाईवे पर टकराए वाहन 20 की मौत
Description
हरियाणा के झज्जर में धुंध के कहर की वजह से नेशनल हाईवे 71 पर तकरीबन 10 से 15 वाहन की आपस में टक्कर हो गई । इस टकराव वजह से तकरीबन 20 लोगों की मौत हो गई है ,
Author
Publisher Name
India alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment