इस फोटो के लिए बुरी तरह ट्रोल हो गईं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट का करियर इन दिनों आसमान छू रहा है। लेकिन कहते हैं कि जब ऊंचाइयां बड़ी तेजी से मिलती हैं, तो इंसान से गलतियां भी उतनी ही तेजी से होती हैं। कुछ ऐसा ही हो रहा है आलिया भट्ट के साथ….. जी हां, आलिया भट्ट एक फोटो के लिए बुरी तरह ट्रोल हो गई हैं जो कि एक मैगजीन के कवर फोटो की वजह से हुआ है। तो चलिए जानते हैं कौन सी है वह तस्वीर जिसकी वजह से आलिया भट्ट बुरी तरह ट्रोल हो गईं हैं।
दुआ लिपा के कवर फोटो से जुड़ा है ये ट्रोल –
फैशन मैगजीन हो या फैशन दोनों कभी कभी एक दूसरे के सामने आकर टककर जरूर खा जाते हैं। और यही वजह है कि इसी बीच में कवर मैगजीन भी बुरी तरीके से ट्रोल होती हैं। कभी कभी इंस्पिरेशन के चक्कर में भी बड़ी गलती हो जाती है। और कुछ ऐसा ही हुआ आलिया भट्ट के साथ हालांकि इसमें आलिया भट्ट की कोई भी गलती नहीं थी लेकिन आलिया भट्ट फिर भी ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं और लोगों ने उन्हें बुरी तरीके से ट्रोल कर दिया।
दरअसल हाल ही में आलिया भट्ट में एक लीडिंग इंडियन मैगजीन के कवर पर नजर आए लेकिन इस कवर फोटो पर कई प्रकार के आरोप प्रत्यारोप लगने लगे कि इस कवर फ़ोटो के लिए किसी दूसरी खबर फोटो की स्टाइल को कॉपी किया गया है। और लोगों ने आलिया भट्ट को और उनकी पोस्ट को टैग करते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। दरअसल जिस मैगजीम की कवर फोटो से आलिया भट्ट के कवर फोटो को जोड़ा गया। वह मैगजीन मशहूर सिंगर दुआ लिपा के कैंपेन कवर से चुराया गई थी, जिसकी वजह से आलिया भट्ट बुरी मुसीबत में फंस गईं।
एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए आलिया और दुआ लिपा के कवर की फोटो की एक साथ तुलना की गई , जिसमें यह साफ-साफ नजर आया कि वाकई में आलिया भट्ट जिस कवर पेज पर, जिस पोज़ में नजर आ रही हैं, दरअसल वह बहुत पहले ही दूसरी मैगजीन की कवर पेज बन चुकी है और आलिया भट्ट की कवर फोटो उस मैगजीन के कवर फोटो की कॉपी लग रही है। साझा की गई इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लिखा गया था कि – “मैग्जींस और उनकी खुल्लमखुल्ला कॉपी…..मैग्जींस को थोड़ा अलर्ट रहना चाहिए।”
इसके बाद आलिया भट्ट ने अपने लिए स्टैंड लिया और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि , “मैंने इस खबर के लिए 6 फरवरी को शूट किया था और मैं जहां तक गलत नहीं हूं तो इस दूसरी फोटो को 24 फरवरी को अपलोड किया गया है, मैं कोई जासूसी की कोशिश नहीं कर रही हूं लेकिन आप लोगों को कुछ क्रेडिट देना तो बनता है।”
गौरतलब है कि इससे पहले भी आलिया भट्ट सामान्य ज्ञान और कई देश के मुद्दों पर ट्रोल होती होती रहीं हैं, लेकिन अब आलिया भट्ट ने लोगों को जवाब देना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि आलिया भट्ट ने एक बार फिर से लोगों को उनकी ट्रोलिंग पर पलटवार करते हुए उनकी क्लास लगाई।
मनोरंजन से जुड़ी हुई ख़बरें अब सिर्फ India Alive पर.

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

