United Kingdom ka ब्रेक्सिट प्लान और उसकी नायाब दास्ताँ
थेरेसा मे और उनकी कैबिनेट ने अपने यूरोपीय संघ से निकास या फिर ब्रेक्सिट प्लान समझौते को हाउस ऑफ़ कॉमन्स में चौथी बार वापस लाने के लिए उन तरीकों की तलाश कर रहे हैं जिनसे उन्हें जीतने वाले सांसदों का समर्थन मिल सके|
क्या है ब्रेक्सिट प्लान?
ब्रेक्सिट प्लान वो प्लान है जिसके तहत ब्रिटैन यूरोपीय संघ छोड़ना चाहता है| लोग ब्रिटैन के इस फैसले के बारे में जब भी बात करते हैं तब वे ब्रेक्सिट शब्द का प्रयोग करते हैं|
ब्रेक्सिट प्लान
यूरोपीय संघ क्या है?
ये संघ मुख्यतः यूरोप महाद्वीप के २८ देशों से मिलकर बनता है| ये २८ देशों का संगम एक राजनैतिक ऐंवम आर्थिक संयोजन है| ये देश आपस में व्यापर को बढ़ावा देते हैं साथ ही ये अपने नागरिकों के आवाजाही पर न के बराबर बंधन लगाते हैं| यूरोपीय संघ के अंतर्गत आने वाले देशों के नागरिकों को किन्ही भी २८ देशों में रहने और काम करने में कोई भी दिक्कत नहीं आती है| ब्रिटैन सन १९७३ में इस संघ का हिस्सा बना था|

ब्रिटैन अब क्यों यूरोपीय संघ को छोड़ रहा है?
ब्रिटैन की सरकार ने इतना महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले जनता की राय लेना ठीक समझा और उसने एक इस मसले पे एक जनमत संग्रह करवाया| ब्रिटैन को यूरोपीय संघ छोड़ना चाहिए या नहीं इस बात पर ब्रिटैन में जनमत संग्रह २३ जून २०१६ को हुआ था|
इस जनमत संग्रह में ५२ प्रतिशत लोग ब्रेक्सिट प्लान के पक्ष में थे और ४८ प्रतिशत लोग चाहते थे की ब्रिटैन यूरोपीय संघ का हिस्सा रहे| ब्रेक्सिट प्लान को ज़्यादा वोट मिलने के बावजूद भी ब्रिटैन ने तुरंत यूरोपीय संघ नहीं छोड़ा|

ब्रिटैन २९ मार्च २०१९ को निकलने वाला था – लेकिन यूरोपीय संघ इस तिथि को स्थगित करने के लिए सहमत हो गया।
तो अब तक क्या हुआ है?
२०१६ का जनमत संग्रह तो सिर्फ शुरुआत थी। तब से, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के अन्य देशों के बीच भिन्न मुद्दों पे बातचीत चल रही है। ये बातचीत मुख्य रूप से इस “तलाक” के सौदे कहे जाने वाले ब्रेक्सिट प्लान पर हुई है, जो यह बताता है कि ब्रिटेन कैसे यूरोपीय संघ छोड़ेगा ना की उसके बाद में क्या होगा।

ये जो सौदा हो रहा ब्रेक्सिट प्लान का उसे “विथड्रावल एग्रीमेंट” कहा जा रहा है|
क्या कहता है विथड्रावल एग्रीमेंट?
इस समझौते के कुछ अहम् बिंदु इस प्रकार हैं:
१.) साझेदारी को तोड़ने के लिए यूके को यूरोपीय संघ को लगभग £ ३९ अरब देना होगा|
२.) यूरोपीय संघ में कहीं और रहने वाले ब्रिटेन के नागरिकों और समान रूप से ब्रिटेन में रहने वाले यूरोपीय संघ के नागरिकों का क्या होगा इस बात पर भी यह समझौता ध्यान देता है|
३.) उत्तरी आयरलैंड और आयरलैंड गणराज्य के बीच भौतिक सीमा की वापसी से कैसे बचा जाए जब यह यूके और ईयू के बीच सीमा बन जाती है|
४.) संक्रमण काल या “ट्रांजीशन पीरियड” कहा जाने वाला समय होगा, जिसमें यूके और यूरोपीय संघ को व्यापार समझौते पर सहमति देने और व्यवसायों को समायोजित होने का समय देने की सहमति दी गई है|

नवंबर 2018 में यूके और यूरोपीय संघ द्वारा इस समझौते पर सहमति व्यक्त की गई थी, लेकिन इसे ब्रिटिश सांसदों द्वारा भी अनुमोदित किया जाना था।
सांसदों ने समझौते को अनुमोदित किया?
तीन बार इस समझौते पे संसद मतदान कर चुकी है और तीनो बार इसे ठुकरा चुकी है|
सबसे पहली बार उन्होंने जनवरी में मतदान किया और सौदे के विरोध में ४३२ वोट आएं और पक्ष में महज़ २०२| समझौता खारिज तो हुआ ही साथ ही साथ ये इतिहास में एक बैठी हुई सरकार की सबसे बड़ी हार भी सिद्ध हुई||
इसके बाद प्रधान मंत्री थेरेसा मई ब्रेक्सिट प्लान को लेकर वापस यूरोपीय संघ के पास गयी और कानूनी आश्वासन लेकर आयी| परन्तु ये समझौता १२ मार्च को वापस से ३४४ वोट विरोध में पा कर खारिज हो गया|
इसके बाद २९ मार्च को – जिस दिन ब्रिटेन के यूरोपीय संघ छोड़ना था- सांसदों ने इसे तीसरी बार ३४४ वोट विरोध में देकर इसे खारिज कर दिया|
इसका मतलब है कि ब्रिटेन ने ब्रेक्सिट प्लान के वकार्यान्वयन को सुरक्षित रखने के लिए तय की गयी २२ मई समयसीमा को लांघ दिया है|
अब क्या होगा ब्रेक्सिट प्लान का?
१२ अप्रैल को ब्रिटैन को यूरोपीय संघ को ये बताना होगा की वो क्या करना चाहता है| इस तारिख पे वो समयसीमा बढ़ाने का अनुरोध भी कर सकता है| अगर वो कुछ भी नहीं बताता है तो डिफ़ॉल्ट रूप से वो यूरोपीय संघ से बहार होगा बिना किसी समझौते के साथ|

निष्कर्ष
लोग इस समझौते का विरोध इस लिए कर रह हैं क्यूंकि उन्हें लग रहा है की ब्रिटैन को अपने ही मसलो पे भरपूर नियंत्रण नहीं दिया जा रहा है| आयरलैंड की सीमा पे हुई बात सबसे बड़ा मुद्दा बन कर उभर रही है| लोग इसे नाखुश हैं और इसलिए संसद समझौते पे तीन बार से राज़ी नहीं हो रही है|
थेरेसा मई अब चौथी बार ब्रेक्सिट प्लान के समझौते को पटल पर रखने जा रही हैं और साड़ी दुनिया सांस थाम कर देख रही है की इस बार क्या होगा|
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

•Writer•Coffeeholic•Pianist•Athlete•Genius




