टाइगर श्रॉफ के रिलेशनशिपBollywood Entertainment 

टाइगर श्रॉफ के रिलेशनशिप पर जैकी श्रॉफ का बड़ा बयान

जैकी श्रॉफ के बेटे और बॉलीवुड के बाग़ी उर्फ टाइगर श्रॉफ को तो आप सभी लोग जानते होंगे क्योंकि उनकी आई हुई फिल्मों में उनके अभिनय के कारण और उनके डांस के कारण उन्होंने बहुत जल्द ही बॉलीवुड में अपना बड़ा नाम बना लिया…. लेकिन उनके साथ एक और अभिनेत्री का नाम जुड़ा जिसका नाम है दिशा पटानी…… दिशा पटानी के साथ टाइगर श्रॉफ के रिलेशनशिप के चर्चे ने बॉलीवुड में खूब सुर्खियां बटोरीं लेकिन अब टाइगर श्रॉफ के के पापा जैकी श्रॉफ का टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का रिलेशनशिप पर बड़ा बयान सामने आया है।

 क्या है जैकी श्रॉफ का बड़ा बयान –

कहते हैं कि इश्क छिपाने से नहीं छिपता….. और यही हाल है टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का…..यह दोनों जोड़े कहीं ना कहीं एक साथ नजर आ ही जाते हैं। जिसके बाद मीडिया में ख़बरें फिर से शुरू हो जाती हैं कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी का अफेयर चल रहा है……. यही नहीं दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ कई अवार्ड समारोह के अलावा छोटी – मोटी पार्टियों में भी एक साथ नजर आए हैं…. और कैमरे के सामने आकर उन्होंने बाक़ायदा पोज भी दिया है लेकिन अब टाइगर श्रॉफ के पिता जैकी श्रॉफ ने इस बारे में एक बड़ा बयान दिया है।
जैकी श्रॉफ ने अपने बेटे टाइगर श्रॉफ का बचाव करते हुए कहा है कि, “मेरे बेटे को 25 साल की उम्र में एक दोस्त मिली है….. वह भी एक लड़की….. साथ ही दोनों का पैशन एक जैसा है….. दोनों साथ में वर्कआउट करते हैं…. डांस करते हैं। दिशा एक आर्मी परिवार से आती है…. उसे अनुशासन क्या होता है यह अच्छी तरह पता है।
 इसके अलावा जैकी श्रॉफ से जब मीडिया ने टाइगर और दिशा की शादी के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने इस बारे में भी मीडिया से खुलकर बात की। “जैकी श्रॉफ ने कहा कि यह कौन जानता है कि दोनों भविष्य में शादी करें या नहीं….. हो सकता है जिंदगी भर अच्छे दोस्त बनें रहें।
गौरतलब है कि इससे पहले जब टाइगर श्रॉफ से दिशा पटानी और उनके रिलेशनशिप के बारे में सवाल पूछा गया तो टाइगर श्रॉफ हमेशा इस को नकारते हुए नजर आए हैं. सबसे खास बात यह है कि जब करण जौहर के शो कॉफी विद करण में टाइगर श्रॉफ गए तो उनसे उनके और दिशा पटानी के रिलेशनशिप के बारे में भी सीधा सवाल पूछा गया था। टाइगर श्रॉफ ने कहा था कि “मुझे दिशा की कंपनी बहुत पसंद है…..हम दोनों की कई हॉबी मिलती-जुलती है….इंडस्ट्री में मेरे बहुत कम दोस्त हैं…..वह मेरे उन्ही दोस्तों में से एक है जिसके साथ में रिलैक्स महसूस करता हूं इसके अलावा टाइगर ने दिशा पटानी के बारे में कुछ भी नहीं कहा.

Related posts

Leave a Comment