विश्व कप के पहले मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों से हराया
30 मई को इंग्लैंड में आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का आगाज हो गया। विश्व कप का पहला मैच मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 311 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड ने यह स्कोर 50 ओवर में 8 विकेट खोकर खड़ा किया था। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम केवल 207 रन ही बना पाई। इस तरह पहले ही मैच में दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों के भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जबकि अपना पहला मैच जीतकर इंग्लैंड ने इस टूर्नामेंट में दो महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए हैं।
इंग्लैंड ने खड़ा किया विशाल स्कोर
विश्व कप के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड का सामना दक्षिण अफ्रीका से होना था। दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। शुरू में तो दक्षिण अफ्रीका का यह फैसला सही होता दिखाई पड़ रहा था। जब पहले ही ओवर में जॉनी बेयरस्टो शून्य के स्कोर पर पवेलियन वापस लौट गए। उसके बाद आए जो रूट और जेसन रॉय ने शतकीय साझेदारी की और टीम का स्कोर 111 रन तक पहुंचाया। 111 रन पर जेसन रॉय और जो रूट दोनों ही पवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद इयान मोर्गन ने के साथ मिलकर टीम को एक बड़े लक्ष्य तक पहुंचाया। इंग्लैंड 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 311 रन तक पहुंच पाई।
207 रन ही बना पाई दक्षिण अफ्रीकी टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 39.5 ओवर में 207 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कोई भी दो बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाए। दक्षिण अफ्रीका नियमित अंतराल पर विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे ज्यादा 72 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज रस्सी वेंडर डूसेन ने 61 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस तरह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में इंग्लैंड ने अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



