प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े हुए यह दो नारे विकिपीडिया पर छाए हुए हैं
30 मई 2019 यानी कि आज के दिन नरेंद्र मोदी ने दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। नरेंद्र मोदी के साथ उनके मंत्रिमंडल ने भी शपथ ली। यह शपथ उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिलवाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8000 लोग मौजूद रहे। इनमें से बिम्सटेक के सदस्य देशों के प्रतिनिधि, देश के बड़े-बड़े उद्योगपति, बॉलीवुड सितारे ,विपक्ष के राजनीतिक दिग्गज और अन्य कई हस्तियां भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री दूसरी बार बनने के साथ ही नरेंद्र मोदी से जुड़े कुछ तथ्य सोशल मीडिया द्वारा लोगों तक फैल रहे हैं। ऐसे ही विकिपीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़े दो नारे इस समय छाए हुए हैं।
यह लिखा गया है विकिपीडिया पर

लोकसभा का चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतने के बाद विकिपीडिया ने अपने द्वारा बनाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बायोडाटा पेज को अपडेट किया है। इसमें नरेंद्र मोदी के जीवन की जन्म से लेकर अब तक की सभी जानकारियां लिखी गई हैं। विकिपीडिया ने नरेंद्र मोदी के इस पेज को खास तरह से डिजाइन किया है। जिसमें उसने 2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए एक अलग बॉक्स बनाया है। इन्हीं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में दिए गए नारों को जगह मिली है। 2014 में प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया नारा अच्छे दिन आने वाले हैं और 2019 में दिया गया नारा मैं भी चौकीदार विकिपीडिया पर अपडेट किए गए हैं।
इस प्रकार हिट हुए यह नारे
दरअसल 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने यूपीए की सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर अच्छे दिन आने वाले हैं का नारा दिया था। उस समय यह नारा पूरे देश भर में लोकप्रिय हुआ था और पूरे देश में मोदी लहर चल पड़ी थी। 2019 में भी जब राहुल गांधी ने चौकीदार चोर है का नारा दिया उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी के इस नारे का तोड़ निकालते हुए मैं भी चौकीदार का नारा दिया। जब प्रधानमंत्री ने इस नारे का उपयोग किया तो यह नारा देश के कोने कोने में फ़ैल गया। अब नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शपथ ग्रहण करके दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन चुके हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



