1 अगस्त से इंग्लैंड मे होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित।
वन डे सीरीज 2 -1 से हारने के बाद अब 1 अगस्त से शुरू होने वाले 5 टेस्ट मैचों के सीरीज़ के लिए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गयी है। बी सी सी आई प्रथम तीन मैचों के लिए 18 खिलाड़ियों की घोषणा की है।
टी – 20 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी कुलदीप यादव को टेस्ट क्रिकेट टीम में जगह मिली है । रिद्धिमान साहा की जगह टेस्ट में ऋषभ पंत को जगह मिली है। बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पर फिर से एक बार सेलेक्टर्स ने भरोसा नहीं जताया है।
टेस्ट क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाजी की कमान इशांत शर्मा शार्दुल ठाकुर हार्दिक पांड्या जसप्रीत बुमराह और उमेश यादव संभालेंगे वहीं स्पिन गेंदबाजी के लिए आर अश्विन और रवींद्र जडेजा संभालेंगे। बीसीसीआई के ट्वीट पोर्टल से पता चला कि भुवनेश्वर कुमार लोअर बैक के चोट से उबर नहीं पाए हैं। इसीलिए उन्हें टेस्ट क्रिकेट टीम में शामिल नहीं किया गया है । टेस्ट टीम में मोहममद समी को भी जगह मिली है। ये वन डे क्रिकेट में भारत के तरफ से नही खेल पाए क्योंकि अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ हुए यो – यो टेस्ट में यह फैल हो गए थे जिसके वजह से इन्हें वन डे टीम से बाहर रहना पड़ा ।
इधर भारतीय टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने 1 अगस्त से शुरू होने वाले टेस्ट क्रिकेट की जोरदार तैयारी कर लिया है उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि जब तक मंजिल ना मिले जोर लगाते रहिये । इस वीडियो में वो एक भारी भरकम हथौड़े से टायर को पीटकर वर्कआउट कर रहे हैं।
टेस्ट टीम के लिए खिलाड़ियो के नाम इस प्रकार से है-
विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, करूण नायर, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव,दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, उमेश यादव ।
इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले टेस्ट का शेड्यूल इस प्रकार से है ।
1 अगस्त से 5 अगस्त , बर्मिंंघम दूसरा टेस्ट- 09 अगस्त से 13 अगस्त, लार्ड्स तीसरा टेस्ट- 18 अगस्त से 22 अगस्त, नॉटिंघम चौथा टेस्ट- 30 अगस्त से 03 सितंबर, साउथैंप्टन पांचवां टेस्ट- 07 सितंबर से 11 सितंबर, किंगस्टन ओवल, लंदन।

