Bollywood Entertainment Featured Article हिन्दी लेख 

सड़क किनारे मोमो खाते दिखा बॉलीवुड का यह मशहूर एक्टर, आखिर कौन है ये अभिनेता

यूँ तो आपने कई बार बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और एक्ट्रेस को महंगे होटलो में खाना खाते हुए देखा होगा। मगर आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करना चाहते है जिन्हे हाल ही में सड़क किनारे मोमो खाते हुए देखा गया था। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ जिस एक्टर की बात कर रहे है, वह कोई और नहीं बल्कि अभय देओल है। गौरतलब है कि अभय देओल फिल्मो में अपनी सीरियस कॉमेडी के लिए बखूबी जाने जाते है। यही वजह है कि उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में जो भी फिल्मे की है, वह बेहद खास है। वही अगर उनके लुक की बात करे तो उन्हें सिंपल रहना बेहद पसंद है।

कबीर सिंह का पहला गाना बेखयाली हुआ रिलीज

सड़क किनारे मोमो खाते

सड़क किनारे मोमो खाते..

शायद यही वजह है कि वह बाकी बॉलीवुड एक्टर्स की तरह बड़े होटलो में खाना खाने की बजाय सड़क के किनारे खड़े हो कर आम लोगो की तरह खाना ज्यादा पसंद करते है। जी हां तभी तो हाल ही में सड़क किनारे मोमो खाते हुए उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और लोगो को उनकी यह तस्वीरें काफी पसंद भी आ रही है। दरअसल अभय देओल के सिंपल अंदाज को देख कर लोग भी उनसे काफी इम्प्रेस है।

सलमान खान ने शेयर की कैटरीना कैफ की यह तस्वीर

हालांकि अभय देओल आज कल बॉलीवुड फिल्मो में कुछ खास नजर नहीं आ रहे, लेकिन वह वेब सीरीज के द्वारा लोगो का मनोरंजन करने के लिए एकदम तैयार है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि फ़िलहाल अभय देओल नेटफ्लिक्स की आने वाली वेब सीरीज चॉपस्टिक्स में काम कर रहे है। यहाँ तक कि वह खूब बढ़ चढ़ कर इस सीरीज का प्रमोशन भी कर रहे है। इसके इलावा हाल ही में इस वेब सीरीज का टीजर भी रिलीज़ किया गया था। जिसे लोगो द्वारा खूब पसंद किया गया है। बता दे कि यह वेब सीरीज इकतीस मई को रिलीज़ की जाएगी।

सेलिब्रिटी के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA  ALIVE पर

Summary
सड़क किनारे मोमो खाते दिखा बॉलीवुड का यह मशहूर एक्टर, आखिर कौन है ये अभिनेता  India Alive
Article Name
सड़क किनारे मोमो खाते दिखा बॉलीवुड का यह मशहूर एक्टर, आखिर कौन है ये अभिनेता India Alive
Description
यूँ तो आपने कई बार बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और एक्ट्रेस को महंगे होटलो में खाना खाते हुए देखा होगा। मगर आज हम एक ऐसे एक्टर के बारे में बात करना चाहते है जिन्हे हाल ही में सड़क किनारे मोमो खाते हुए देखा गया था।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment