कबीर सिंह का पहला गाना बेखयाली हुआ रिलीज
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की जोड़ी जल्द ही फिल्मी पर्दे पर सभी दर्शकों के सामने होगी और दर्शकों को कियारा आडवाणी की एक और फिल्म देखने का मौका मिलेगा जी हां इस फिल्म के लिए कियारा और शाहिद को चुना गया था क्योंकि दोनों ही कलाकार अपनी अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इसी बीच शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टार फिल्म कबीर सिंह का पहला गाना बेखयाली रिलीज हो चुका है। तो चलिए दिखाते हैं आपको इसकी खूबियां……
नशे में धुत दिखे शाहिद कपूर –
नहीं! नहीं! शाहिद कपूर ऐसे खुले में नशे में धुत नहीं दिखे दरअसल उनका जो हाल ही में नया गाना रिलीज हुआ है उसमें वो नशे में धुत दिख रहे हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम बात कर रहे हैं शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म कबीर सिंह के बारे में जिसका पहला गाना बेखयाली रिलीज हो चुका है। जी हां शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म कबीर सिंह का पहला गाना बेखयाली रिलीज हो गया है और इसमें कपूर जी कियारा आडवाणी की बेवफाई से इतने नाराज नजर आ रहे हैं कि उन्होंने अपने आप को शराब के नशे में पूरी तरीके से भिगो रखा है।
इस वीडियो को देखने के बाद आप ने इस बात का तो अंदाजा लगा ही लिया होगा कि कबीर सिंह का पहला गाना रिलीज हो चुका है और इसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की जोड़ी ब्रेकअप जैसी लग रही है।
फिल्म के ट्रेलर में यह दिखाया जा चुका है कि कैसे शाहिद कपूर कि कियारा आडवाणी से शादी ना होने के बाद उनकी जिंदगी खराब हो जाती है। शाहिद कियारा से शादी ना होने के कारण अपने आप को ब्रेक्स के इर्द-गिर्द इतना ही रो लेते हैं जिसकी वजह से वह नशे के आदी हो जाते हैं और उनकी जिंदगी ख़राब हो जाती है।
फिलहाल कबीर सिंह का पहला गाना बेखयाली रिलीज हो चुका है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

