विराट कोहली केवल टीम के कप्तान हैं, धोनी विराट कोहली के भी कप्तान है – सुरेश रैना
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड पहुंच गई है। भारतीय टीम ने पहले अभ्यास मैच में खेलते हुए इंग्लैंड के साथ हार का सामना किया तो वहीं दूसरे अभ्यास मैच में बांग्लादेश के साथ उसने बड़ी जीत दर्ज की। इस मैच में पूर्व भारतीय कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी जोरदार शतक बनाया। जिसमें धोनी ने कई गगनचुंबी छक्के लगाए। धोनी इस समय अपने फॉर्म में हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी सुरेश रैना भले ही वर्ल्ड कप में अपनी जगह ना बनाया पाए हों। मगर उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली केवल टीम के कप्तान है और महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली के भी कप्तान हैं।
कप्तानों के कप्तान है एमएस धोनी

सुरेश रैना आईपीएल में कई सालों से महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेलते आए हैं। वह 2011 के विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे। ऐसे में वह धोनी को अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने कहा टीम में धोनी का रहना टीम के लिए एक सकारात्मक भूमिका निभाता है। सुरेश रैना यह मानते हैं कि कागज पर भले ही विराट कोहली कप्तान हों मगर धोनी कप्तानों के कप्तान हैं। जब धोनी स्टम्स के पीछे होते हैं तब विराट कोहली को आत्मविश्वास होता है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बारे में भी बात करते हुए कहा कि हार्दिक पांड्या आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
5 जून को भारत खेलेगा अपना पहला मुकाबला
विश्व कप की शुरुआत तो 30 मई से ही हो जाएगी। मगर भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। इसके बाद टूर्नामेंट का सबसे कांटेदार मुकाबला 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारत पाकिस्तान का मैच दुनिया का सबसे रोमांचक मैच होता है। भारत को टूर्नामेंट में 9 लीग मैच खेलने हैं। क्रिकेट के दिग्गजों के मुताबिक भारतीय टीम भी इस बार वर्ल्ड कप की दावेदार है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



