नेहरू और सरदार पटेल जितना समझदार नहीं है मोदी : असदुद्दीन ओवैसी
भारत सरकार द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35a हटाए जाने पर देशभर में खुशी की लहर को साफ देखा जा सकता है। मगर आज हम आपको बताना चाहते हैं कि देश में एक ऐसा तबका भी है जिसे जम्मू कश्मीर से उसके विशेष राज्य का दर्जा छीनना बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। जिन लोगों को जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति पसंद नहीं आ रही है। उनमें कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं के साथ साथ ए आई एम आई एम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी आता है। हालाकी ओवैसी हर मामले पर ही केंद्र सरकार का विरोध करते हुए देखे जाते हैं। इससे उनका इस मामले पर भी विरोध करना कुछ नया नहीं है। मगर हाल ही में उन्होंने इस मामले को लेकर एक अलग तरह की बयानबाजी कर दी है। उन्होंने कहा कि नेहरू और सरदार पटेल जितना समझदार नरेंद्र मोदी नहीं हैं।
क्या आप चाहते हैं दूसरी महाभारत?
कुछ दिनों पहले ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 से हटाए जाने के बाद तमिलनाडु के सुपरस्टार रजनीकांत ने अमित शाह और नरेंद्र मोदी की जोड़ी को श्री कृष्ण और अर्जुन की संज्ञा दी थी। इसी पर टिप्पणी करते हुए ए आई एम आई एम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यदि नरेंद्र मोदी और अमित शाह श्री कृष्ण और अर्जुन हैं तो यहां पर पांडव और कौरव कौन है? उन्होंने यह भी कहा कि क्या आप इस तरह की बात करके देश में दूसरी महाभारत चाहते हो?
केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे पता है कि सरकार को कश्मीर से प्यार है मगर कश्मीरियों से नहीं, सरकार को जमीन से प्यार है वहां के लोगों से नहीं ,सरकार को सत्ता से प्यार है इंसानियत से नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं केंद्र सरकार को यह बता देना चाहता हूं कि कोई भी हमेशा जिंदा नहीं रहता और किसी का राज हमेशा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि नेहरू और सरदार पटेल जितना समझदार नरेंद्र मोदी नहीं है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



