Bollywood 

इस एक गलती के कारण शादी के बाद भी कुंवारे रह गए दीपिका और रणवीर, पूरा सच जान कर नहीं होगा यकीन

आज हम बॉलीवुड की उस खूबसूरत जोड़ी के बारे में बात करने जा रहे है, जिन्होंने हाल ही में शादी की है. जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बात कर रहे है. जिन्होंने हाल ही में सात फेरे लिए है. हालांकि अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे है.

मगर यहाँ हम रणवीर और दीपिका की बात इसलिए कर रहे है, क्यूकि शादी होने के बावजूद भी ये दोनों अभी तक कुंवारे है. यक़ीनन ये सब पढ़ने के बाद आप भी हैरान होंगे, कि भला शादी होने के बाद कोई कुंवारा कैसे हो सकता है. तो आज हम आपको इस खबर की पूरी सच्चाई से रूबरू करवाएंगे.

दरअसल विराट और अनुष्का की तरह ही रणवीर और दीपिका ने भी इटली जैसे खूबसूरत शहर में शादी की है. अब जाहिर सी बात है कि बॉलीवुड सितारों को बड़ी मुश्किल से कुछ सुनहरे पल एक दूसरे के साथ बिताने का मौका मिलता है. ऐसे में वो लोग इटली जैसे शहर को छोड़ कर भारत में अपनी शादी की रस्मे क्यों निभाएंगे.

ऐसे में दीपिका और रणवीर ने भी भारत से कही दूर जा कर इटली में शादी करने का फैसला किया. मगर अफ़सोस कि उन्हें इटली में शादी करना काफी महंगा पड़ गया. वो इसलिए क्यूकि दीपिका और रणवीर दोनों ने ही अपनी शादी के दौरान एक ऐसी गलती कर दी, जिसके कारण अब उनकी शादी लिखित रूप से रजिस्टर नहीं हो पा रही है.

शादी करने के बाद भी दीपवीर रह गए कुंवारे

अगर क़ानूनी रूप से देखा जाएँ तो फ़िलहाल इन दोनों के पास इनकी शादी होने का कोई पक्का सबूत नहीं है. यही वजह है कि क़ानूनी रूप से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही कुंवारे है.

बता दे कि अनुष्का और विराट ने भी यही गलती की थी. जिसके कारण उनकी शादी भी अभी तक रजिस्टर नहीं हो पाई. दरअसल इस बात का खुलासा खुद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के वकील हेमंत कुमार ने किया है.

जी हां क़ानूनी तौर पर जारी की गई आरटीआई रिपोर्ट के अनुसार दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में चौदह नवंबर को शादी की थी. मगर यह शादी भारत में रजिस्टर नहीं हो सकती, क्यूकि इटली के दूतावासों को इस शादी के बारे में कोई लिखित जानकारी ही नहीं दी गई. जिसके कारण अब शादी रजिस्टर न होने की समस्या खड़ी हो गई है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विदेशीय विवाह अधिनियम के तहत जिस देश में व्यक्ति शादी करता है, वहां के दूतावासों को इसकी लिखित रूप से जानकारी देनी पड़ती है, लेकिन रणवीर और दीपिका ने ऐसा नहीं किया. जिसके चलते क़ानूनी रूप से उनकी शादी अवैध ही मानी जाएगी.

Related posts

Leave a Comment