Entertainment Featured Article 

इस शख्स के कारण “तारक मेहता” शो में वापसी नहीं कर पा रही दयाबेन

यूँ तो टीवी जगत में ऐसे कई शो है जो दर्शको के दिल पर एक अलग छाप छोड़ देते है. मगर आज हम उस शो के बारे में बात करने जा रहे है, जो दर्शको को कई सालो से एंटरटेन कर रहा है. जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ टीवी के सबसे प्रसिद्ध शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बारे में बात करने जा रहे है.

अब ये तो सब को मालूम ही है कि शो में दया बेन का किरदार निभाने वाली मशहूर एक्ट्रेस दिशा वाकाणी काफी लम्बे समय से इस शो से गायब है. मगर उनके फँस आज भी शो में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे है.

गौरतलब है कि दया बेन यानि दिशा वाकाणी जब से माँ बनी है, तब से वो इस शो से गायब हो चुकी है. ऐसे में दिशा वाकाणी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है.

जी हां अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि दिशा वाकाणी इस शो में वापिस आना चाहती है, लेकिन फिर भी एक शख्स के कारण वो इस शो में वापिस नहीं आ पा रही है. बता दे कि जिस शख्स के कारण दया बेन यानि दिशा वाकाणी इस शो में वापसी नहीं कर रही है, वो शख्स कोई और नहीं बल्कि उनके पति है.

क्या दया बेन करेंगी शो में वापसी..

दरअसल दिशा के पति नहीं चाहते कि फ़िलहाल वो इस शो में काम करे. वो चाहते है कि दिशा वाकाणी फ़िलहाल अपना पूरा समय अपनी बच्ची को दे.

यही वजह है कि दया बेन उर्फ़ दिशा वाकाणी इस शो में वापिस आने से कतरा रही है. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस शो के कलाकार भी दिशा वाकाणी का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है. वही दूसरी तरफ इस शो के निर्माता निर्देशक आसित मोदी भी दिशा वाकाणी के जवाब का इंतजार कर रहे है. मगर दया बेन ने अभी तक अपनी वापसी को लेकर कोई जवाब नहीं दिया है.

इसके इलावा अगर शो की बात करे तो दिशा वाकाणी के न होने के कारण इस शो की टीआरपी पर भी काफी असर पड़ रहा है. अब यूँ तो इस शो के कलाकार शो को रोमांचक बनाने की पूरी कोशिश कर रहे है. मगर फिर भी शो में दया बेन की कमी कोई कलाकार पूरी नहीं कर सकता.

ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस शो में वापिस आने को लेकर दिशा वाकाणी क्या फैसला लेती है.

Related posts

Leave a Comment