दसॉल्ट के सीईओ ने कहा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं
दसॉल्ट के सी ई ओ ने कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं । दसॉल्ट एवियशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ एरिक ट्रैपियर है । एक विशेष साक्षात्कार में कांग्रेस पर अपना रोष व्यक्त किया है । उन्होंने कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा मोदी और भाजपा सरकार पर लगाए गए सभी आरोप गलत है ।
उन्होंने राहुल गांधी के राफेल सौदे को लेकर दसॉल्ट और रिलायंस ज्वाइंट वेंचर को लेकर दिए गए सारे विवरण और बयान को गलत बताया कि यह केवल एक राजनीतिक व वाचालता हो सकती है मगर इसमें किसी भी तरीके से कोई सच्चाई नहीं है ।
हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक विशेष सम्मेलन में कहा था कि अनिल अंबानी की कंपनी घाटे में चल रही है इसके वजह से दसॉल्ट ने अपना सहारा उनको दिया है । दसॉल्ट ने अनिल अंबानी के घाटे में चल रही कंपनी को लगभग 284 करोड रुपए निवेश किए हैं और निवेश किए गए पैसे को नागपुर में एक जमीन खरीदने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला है ।
उन्होंने राहुल गांधी ने यह भी कहा है कि इससे साफ तौर पर यह बात जाहिर होती है कि दसाल्ट के सीईओ अपनी मान और प्रतिष्ठा व भाजपा सरकार और मोदी को बचाने के लिए झूठ बोल रहे हैं । मगर इसकी जांच सही तरीके से की जाए तो मोदी का झूठ सामने आ सकता है । इस बात की वह गारंटी देते हैं ।
एरिक ट्रैपियर ने अपने बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं । जो सच का साथ देता है झूठ का नहीं बोलता । मैं वही कह रहा हूं जो सच है क्योंकि मुझे झूठ बोलने की आदत नहीं और आप मेरी तरह सीईओ के पद पर बैठकर झूठ नहीं बोल सकते हैं क्योंकि सीईओ के पद की एक गरिमा और प्रतिष्ठा होती है ।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस मल्टी ऑफसेट डील देकर फायदा पहुंचाया गया है । कांग्रेस के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें कांग्रेस पार्टी के साथ काम करने का अनुभव है । कांग्रेस अध्यक्ष के द्वारा दिए गए इस प्रकार के बयान उन्हें काफी तकलीफ पहुंचाएं हैं ।

