भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी के बीच शुरू हो गई है जुबानी जंग
लोकसभा चुनाव के दौर के देखते हुए देश की दो शीर्षस्थ एवं प्रशस्त पार्टियां कांग्रेस पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच चुनावी जुबानी जंग छिड़ चुकी है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी सभा में एक बयान दिया था । जिसमें उन्होंने कहा कि नोटबंदी के चलते ही मां और बेटे जमानत पर हैं वरना हवालात में होते ।
इस पर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया जताई है । पार्टी के आलाकमान का कहना है कि कांग्रेस एक ऐसी पार्टी है जो ब्रिटिश काल से ही ऐसे झूठे मामलों से निपटने रही है । भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी कितना भी अपने चुनावी रैलियों में कांग्रेस पार्टी की बुराई और सोनिया गांधी और राहुल गांधी को कितना बुरा क्यों ना कहले जनता सब कुछ जानती है कि जब से वह कमान संभाले हैं देश की स्थिति क्या से क्या हो गई है ।
कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो ब्रिटिश काल से ही झूठे मामलों से निपटने रही है और भविष्य काल में भी लड़ती रहेगी । उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी ब्रिटिश काल के पार्टियों के तरह ही प्रतिशोध की राजनीति करती है लेकिन हम भारतीय जनता पार्टी के गीदड़ भभकी से डरने वाले लोग नहीं हैं । हम डटकर सामना करेंगे और सच्चाई को सामने लाएंगे ।
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान बहुत ही भद्दा है । देश का प्रधानमंत्री होकर और देश के शीर्षस्थ कुर्सी पर और ऊंचे पद पर बैठकर किसी भी व्यक्ति को किसी भी व्यक्ति के बारे में और किसी भी पार्टी के बारे में इस प्रकार का बयान देना निंदनीय है और यह प्रधानमंत्री के पद और गरिमा को किसी भी तरह से शोभा नहीं देता ।
जहां तक नोटबंदी की बात है नोटबंदी एक मोदी मेड डिजास्टर था । जिसको केवल भाजपा के लोग ही सही ठहरा रहे हैं । इससके भारत देश की जनता भी नोट बंदी से संतुष्ट नहीं है । भारतीय जनता पार्टी का यह विचार है कि वह कांग्रेस पार्टी पर कीचड़ उछाल कर दुहाई देकर हमारे पिछले केस की बात उठाकर अपने काले धन को सफेद करने और अनेक प्रकार के घोटाले करने की बात को छुपा रहे है ।

