कंडोम घोटाला 2019Business Crime News Trending 

सामने आ गया कंडोम घोटाला 2019 ! जिस पर सीआईआई करेगा ऐसी कार्यवाही

कंडोम घोटाला 2019 :2 जी , कोलगेट , सीडब्ल्यूजी ना जाने क्या-क्या घोटाले आपने सुने होंगे पर कभी आपने कंडोम घोटाला सुना है ? जी हां अब कंडोम घोटाला 2019 सामने आ गया है|

दरअसल मामला यह है कि देश की 11 कंपनियां जो कंडोम बनाती हैं उन पर साल 2010 से 2014 तक आपस में मिलीभगत कर सरकार को चूना लगाने का आरोप लगा है| अब इन कंपनियों पर कंपटीशन कमीशन ऑफ इंडिया यानी सीआईआई ठोस कार्रवाई कर सकता है|

कंडोम घोटाला 2019 पर अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा

सीआईआई की जांच में इन सभी कंपनियों पर फर्जीवाड़ा कर सरकार से अधिक पैसे लेने का आरोप लगाया गया है| कंपनियों के फर्जीवाड़े को लेकर एक अधिकारी ने कहा कि इन कंपनियों में निदेशक, सीईओ और ऑपरेशन हेड के लेवल पर कीमतों को पहले से ही तय करने को लेकर बातचीत चल रही थी| जांच में पता चला कि 11 कंडोम बनाने वाली कंपनियों ने आपस में मिलीभगत कर बिना किसी प्रतियोगिता के ही बोली लगाई|

लोकसभा ट्रिपल तलाक बिल बहस में इन दोनों नेताओं के बीच हुई तीखी तकरार

नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि यह बोली लगाने में जानबूझकर गड़बड़ी करने का मामला है| इन कंपनियों ने मिलीभगत के द्वारा ऊँची बोली दी थी| ज्यादातर बोलियां सबसे कम बोली की रेंज से 50 पैसे के अंदर थी| उन्होंने कहा कि इस स्थिति में अक्सर सरकार सबसे निचली बोली के करीब ऑफर देने वाले उत्पादक को विजयी बिड यानी बोली का मिलान करने को कहती है जिससे उन्हें टेंडर में ऑर्डर भी मिल जाता है |

जिन कंपनियों के खिलाफ जांच की गई है उसमें दो सरकारी कंपनियां भी शामिल हैं| बता दे कि भारत सरकार के स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय ने अलग-अलग संगठनों से मुफ्त या फिर सब्सिडी वाले रेट पर वितरण के लिए साल 2014 तक बड़े पैमाने पर कंडोम की खरीद की थी| जिन कंपनियों पर सरकार को चूना लगाने का सनसनीखेज आरोप लगा है अगर वह दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें अपने सालाना मुनाफे का 3 गुना आवश्यक हिस्सा और औसत टर्नओवर का 10% जुर्माना देना होगा|

 

ईरान-अमेरिका तनाव में भारत ने अपनाया यह ज़रूरी कदम

Related posts

Leave a Comment