अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम मोदी का सन्देश जो सबके लिए है अनोखा
कल पांचवे अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया को संदेश दिया| झारखंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने रांची के प्रभात तारा मैदान से देश को संबोधित करते हुए कहा :-
“योग अनुशासन और समर्पण है और इसका पालन जीवन भर करना होता है योग रंग, जाति ,संप्रदाय, मत ,पंथ ,अमीरी-गरीबी ,प्रांत और सरहद के भेद से बिल्कुल परे है| योग सभी के लिए है और सब योग के हैं| यह सब को अपने साथ लेकर चलता है|”
रांची के प्रभात तारा मैदान में पीएम मोदी ने 28,000 लोगों के साथ योग किया| 45 मिनट के अपने योग के दौरान उन्होंने कुल 13 योगासन किए|
बता दें कि पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के लिए गुरुवार रात ही रांची पहुंच गए थे| मोदी के साथ योग करने के लिए करीब 40,000 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था| संख्या ज्यादा होने के चलते केवल 12,000 लोगों के लिए नजदीक स्थित दूसरे मैदान में योग करने की व्यवस्था की गई| इस बार योग दिवस की थीम रही “योग फॉर हार्ट”|
लोकसभा ट्रिपल तलाक बिल बहस में इन दोनों नेताओं के बीच हुई तीखी तकरार
अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा-
“ड्राइंग रूम से बेडरूम तक शहरों के स्पोर्ट्स कंपलेक्स तक आज योग है|गली कूचे में वैलनेस सेंटर्स तक आज चारों तरफ योग का अनुभव किया जा सकता है|”
![]()
“आज के बदलते हुए समय में बीमारी से बचाव के साथ-साथ वेलनेस पर हमारा फोकस होना जरूरी है| यह शक्ति हमें योग से ही मिलती है| यही भावना योग की है , पुरातन भारतीय दर्शन की है| योग सिर्फ तभी नहीं होता जब हम आधा घंटा जमीन या चटाई पर होते हैं|”
“अब मुझे आधुनिक योग की यात्रा शहरों से गांव तक ले जानी है| गरीब आदिवासी के घर तक ले जानी है| मुझे योग को गरीब से लेकर आदिवासी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है क्योंकि यह गरीब ही है जो बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा कष्ट पाता है|”
इस बार देश भर में विभिन्न स्थानों पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस बनाया गया| पूरे विश्व ने भारत की पहल का अनुसरण करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के योग मन्त्र को अपनाया है और इसे अपने दैनिक जीवन में उतारा है|
सामने आ गया कंडोम घोटाला 2019 ! जिस पर सीआईआई करेगा ऐसी कार्यवाही

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

