Breaking News 

सरकार ने किया एलान, कोरोनावायरस मृतकों के परिजनों को दिया जायेगा चार लाख का मुआवजा

देश में एक के बाद एक लगातार बढ़ते जा रहे कोरोन वायरस के संदिग्धों और उसके बाद हो रही मौतों को देखते हुए सरकार ने सहायता का एलान किया है। बताते चलें कि गृह मंत्रालय की तरफ से यह जानकारी देते हुए बताया गया कि कोरोनावायरस से मरने वाले व्यक्ति के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सहायता राशि सरकार राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत प्रदान करने के उद्देश्य से कोरोनावायरस को एक अधिसूचित आपदा के रूप में मानने का निर्णय लिया है।

कोरोनावायरस मृतकों को मिलेगा मुआवजा

प्रधानमंत्री ने भी साझा किये दिशानिर्देश

बता दें कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा इस बेहद ही खतरनाक कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक दिशानिर्देश को अपने ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘यहां कुछ महत्वपूर्ण सूचना है। इसे पढ़ें।’

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गए सन्देश में यह बताया गया है कि घर पर पृथक रखने का उद्देश्य ‘आपको और आपके प्रियजनों की रक्षा करना है।’ जारी हुए दिशानिर्देश के तहत जिन भी लोगों को घर पर पृथक रखा गया है उन्हें एक ऐसे एकल कमरे में रहना चाहिए जो हर तरफ से बंद ना हो बल्कि वह कमरा अच्छी तरह से हवादार हो और साथ ही साथ उसके साथ एक लगा हुआ शौचालय भी हो या फिर एक अलग शौचालय हो जिसका इस्तेमाल सिर्फ वही करें अन्य कोई और नहीं।

भारत में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत, पुरे देश में फैली दहशत

अगर किसी तरह की परिस्थिति में ऐसा हो की परिवार के किसी अन्य सदस्य का भी उसी कमरे में रहना अनिवार्य हो तो उस परिस्थिति में इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दोनों लोगों के बीक की दूरी कम से कम एक मीटर की हो। घर में पृथक रखे गए व्यक्तियों से परिवार या आस पड़ोस के बच्चों, बीमारों, बुजर्गों या फिर गर्भवती महिलाओं से उचित दुरी बना कर रखें क्योंकि रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है और वो भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment