पूजा में नारियल निकल जाता है खराब, तो उसका मतलब होता है ये, पढ़िये
जैसा कि हम सभी जानते है कि सनातन धर्म में पूजा-पाठ को विशेष महत्व दिया गया है। वहीं, घरों में ज्यादातर पूजा पाठ में सूखे नारियल का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं कई जगहों पर हरे नारियल का भी इस्तेमाल किया जाता है। कई बार आपने देखा होगा कि पूजा में चढ़ाया जाने वाला नारियल खराब निकल जाता है।
माना जाता है शुभ
जहां ऐसे में लोगों को लगता है कि उनकी पूजा सफल नहीं हुई और इस खराब नारियल के जरिए भगवान उन्हें संकेत दे रहे हैं कि उनकी पूजा में बाधा आ गई है। धर्म और शास्त्रों के विद्वान पूरे मामले पर इसके विपरीत मत रखते हैं। जानकारों के मुताबिक अगर आपकी पूजा में नारियल खराब हो जाए तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।
खास बात
आपको बता दें कि धार्मिक जानकारों का कहना है कि अगर पूजा में इस्तेमाल किया गया नारियल खराब निकलता है तो इसका मतलब है कि भगवान ने आपकी पूजा स्वीकार कर ली है। साथ ही घर-परिवार को पूजा का सार्थक फल शीघ्र प्राप्त होता है, इसलिए प्रयोग किया जाने वाला नारियल खराब हो जाए तो घबराना नहीं चाहिए।
शुभ संकेत लेकर आता है नारियल
आपको बता दें कि यह खराब नारियल अपने साथ शुभ संकेत लेकर आता है। नारियल माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। ऐसे में जब पूजा का नारियल खराब हो जाता है तो माना जाता है कि भगवान ने प्रसाद ग्रहण कर लिया है। अगर आपका नारियल अच्छा है तो कोई हर्ज नहीं है। आप इसे काटकर लोगों में प्रसाद के रूप में बांट सकते हैं। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।
मनवाछिंत फल की होती है प्राप्ति
अक्सर पूजा में चढ़ाए गए नारियल को फोड़ने पर अंदर से सुखा निकल आता है। शास्त्रों के विद्वान इसका अर्थ यह लगाते हैं कि शीघ्र ही उपासक की मनोकामना पूर्ण होगी और मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। पूजा-पाठ में कभी खराब नारियल निकल जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि यह अच्छा माना जाता है।

