लौंग और कपूर जानियें क्यों फायदेमंद होता है, माना जाता है लाभकारी
जैसा कि हम सभी जानते है कि हमारे घर के किचन में कुछ चीजें ऐसी पाई जाती है जो फायदेमंद होने के साथ-साथ लाभकारी भी होती है। जिससे इस्तेमाल करने से सेहत भी अच्छी होती है। हम बात करने जा रहे है लौंग और कपूर की जो मसाले के रूप में सभी किचन में पाई जाती है। वहीं, यह चीज पूजा में भी मुख्य रूप इस्तेमाल की जाती है।
दोंनो जलाने से बनी रहती है सुख-समृद्ध
क्या आप ये जानते है कि ज्योतिष में भी लौंग के कुछ आसान उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आप धन और कार्यक्षेत्र से संबंधित परेशानियों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। खास तौर पर लौंग और कपूर जलाना बेहद शुभ माना जाता है। उन दोनों को एक साथ जलाने से घर में ना केवल सुख शांति आती है बल्कि घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है। चलिए आपको बताते हैं लौंग और कपूर से जुड़े आसान से उपाय।
नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर
सबसे पहले एक कटोरी में 5 लौंग, कपूर और हरी इलायची लेकर प्रज्वलित करें और उसे पूजा स्थान सहित पूरे घर में दिखाएं। माना जाता है कि इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और सकारात्मकता का संचार होता है। इससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही इससे वायु में मौजूद विषाणु भी नष्ट होते हैं, जिससे रोगों के पनपने की आशंका कम हो जाती है। यह कार्य सप्ताह में कम से कम दो बार जरुर करें। जिसका असर आप कुछ दिनों में महसूस करेंगे।
Summary

Article Name
लौंग और कपूर जानियें क्यों फायदेमंद होता है, माना जाता है लाभकारी
Description
हम बात करने जा रहे है लौंग और कपूर की जो मसाले के रूप में सभी किचन में पाई जाती है। वहीं, यह चीज पूजा में भी मुख्य रूप इस्तेमाल की जाती है।
Author
Sundram Chaurasia
Publisher Name
India Alive

