गुजरात के मोरबी में हुआ पुल हादसा, कई लोगो ने गवाई जान, रेस्कयू जारी
गुजरात के मोरबी में रविवार के दिन 30 अक्टूबर की शाम को दुखदः हादसा हो गया। यहां के मच्छु नदी पर निर्मित केबल ब्रिज अचानक टूट जाने की वजह से कई लोग नदी में गिर गए। जिससे बहुत से लोगो से जान गवां दी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 141 लोगों की मौत की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पुल पर 400 से अधिक लोग मौजूद थे। ये लोग रविवार के दिन की छुट्टी होने पर ब्रिज पर घूमने के लिए पहुंचे थे।
रेस्कयू में जुटी है ये टीमें
वहीं, यह घटना घट जाने के बाद रेस्क्यू के लिए सेना, नेवी, एयरफोर्स, NDRF, फायर ब्रिगेड, SDRF की टीमें जुटी हुई हैं। अब तक 177 लोगों को बचाया जा चुका है। हादसे में राजकोट से भाजपा सांसद मोहनभाई कल्याणजी कुंदारिया के 12 रिश्तेदारों की भी इस हादसे में जान चली गई है। वहीं, मोरबी हादसे को लेकर रखरखाव करने वाली एजेंसी के विरुद्ध 304, 308 और 114 के तहत क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है।
गृहमंत्री ने प्रकट किया दुख
बता दें कि आज से ही इस हादसे की जांच शुरू की गई है। जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि गुजरात के मोरबी में हादसे में कि जो जान गई हैं। वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं और सभी मृतकों के प्रति प्रार्थना करता हूं कि इनकी आत्मा को चिर शांति मिले।
खास बात
वहीं, गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने कहा है कि, मोरबी में अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। कल शाम 6.30 बजे झूलता हुआ पुल अचानक टूट गया। रविवार को यहां लोग परिवार के साथ घूमने आए थे। इसी बीच ये हादसा हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम, एंबुलेंस, प्रशासन, डॉक्टरों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू में सहायता की। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गृह मंत्री अमित शाह भी पूरी रात रेस्क्यू अभियान का हालचाल लेते रहे और मदद पहुंचाने का काम किया। हादसे में अभी तक 141 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

