खफ़ा जोस बटलरCricket Trending 

अश्विन की चालाकी से बटलर हैं खफ़ा

कल आईपीएल 2019 का तीसरा मैच हुआ जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स की टीम शामिल थी और इस दरमियान ‘खफ़ा’ जोस बटलर और रविचंद्रन अश्विन के मामले से तो आप सभी लोग वाकिफ हो गए होंगे,  लेकिन अब हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा वाक्या जिसके बारे में आपने उम्मीद भी नहीं की होगी तो चलिए जानते हैं कि अब खफ़ा जोस बटलर और रविचंद्रन अश्विन के बीच नए मामले ने क्या तूल पकड़ा है।

क्या है पूरा मामला –

दरअसल जोस बटलर को रविचंद्रन अश्विन के द्वारा रन आउट किया गया लेकिन यहां रनआउट उस वक्त विवादों में आ गया जिस वक्त रविचंद्रन अश्विन ने ‘खफ़ा’ जोस बटलर को आउट किया। किंग्स इलेवन पंजाब ने क्रिस गेल की धुआंधार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स के सामने 185 रनों का लक्ष्य रखा। जिसके जवाब में खेलते हुए जोस बटलर ने 43 गेंदों में 69 रन बना लिए थे।
हालांकि उस समय बिल्कुल राजस्थान रॉयल्स की जीत निश्चित दिख रही थी, लेकिन फिर 13वें ओवर में अचानक से रविचंद्रन अश्विन के द्वारा जोस बटलर को रन आउट कर दिया गया जबकि बटलर उस समय स्ट्राइक पर भी नहीं थे।
जी हां रविचंद्रन अश्विन ने जोस बटलर को उस समय आउट किया जब  बटलर , अश्विन के हाथों से गेंद निकलने के पहले ही अपनी क्रीज छोड़ चुके थे, और यह पूरी तरीके से आधिकारिक रन आउट होता है कि जब बॉलर की हाथ से गेंद छूटे बिना नॉन स्ट्राइक पर खड़ा हुआ खिलाड़ी क्रीज छोड़ दे तो उसे आउट किया जा सकता है।
अश्विन ने भी वही किया और उन्होंने बटलर के क्रीज छोड़ते ही बॉलिंग करने के बजाय गेंद को स्टंप से टच करा दिया और जोस बटलर रन आउट हो गए। क्रिकेट की भाषा में इस प्रक्रिया से आउट करने को माकेंडिंग कहते हैं।
गौरतलब है कि यह आईपीएल में ऐसा पहला मौका था जिसके तहत किसी बल्लेबाज को मांकेडिंग के तहत आउट किया गया। इससे पहले मांकेडिंग के तहत टेस्ट क्रिकेट में 4 बार, वनडे क्रिकेट में 4 बार, और टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार खिलाड़ियों को आउट करार दिया जा चुका है।
हालांकि रविचंद्रन अश्विन और जोस बटलर में तनातनी उस वक्त देखने को मिली जब रविचंद्रन अश्विन ने जीत के बाद विपक्षी टीम से हाथ मिला रहे थे उस दौरान जब जोस बटलर उनके सामने पड़े तो अश्विन ने उनके सामने भी हाथ बढ़ाया लेकिन बटलर ने इसका जवाब नहीं दिया जिससे यह बात साफ पता चल गई कि रविचंद्रन अश्विन ने ‘खफ़ा’ जोस बटलर को इस तरह से आउट करके नाराज कर दिया है।
हालांकि रविचंद्रन अश्विन या फिर किंग्स इलेवन पंजाब चाहती तो बटलर को एक बार इस बारे में चेतावनी देकर छोड़ सकती थी लेकिन अगर टीम चाहे तो बल्लेबाज को पवेलियन वापस लौटना ही पड़ेगा क्योंकि जोस बटलर धमाकेदार पारी खेल रहे थे और अगर यहां पर किंग्स इलेवन पंजाब के द्वारा ऐसी गलती की जाती तो उसका पूरा फायदा राजस्थान रॉयल्स को मिलता जो कि रविचंद्रन अश्विन नहीं चाहते थे।

Related posts

Leave a Comment