Bollywood Entertainment Featured Article 

जब आग में कूद कर सुनील दत्त ने बचाई नरगिस की जान,फिर दोनों की शादी हो गई।

सुनील दत्त को कौन नहीं जानता! हाल ही में आई फिल्म ‘संजू’ ने सुनील दत्त के चरित्र को और महान बना दिया है, इस फिल्म में हमने उनकी ज़िंदगी के उस तथ्यों को भी जाना जो आज तक छुपे हुए थी। लेकिन जैसा की फिल्म के एक सीन में दिखाया भी गया है जिसमें सुनील दत्त साहब, संजू बाबा से नरगिस लेकर बात करते हैं और उन्हें अपनी प्रेम कहानी(सुनील-नरगिस) के बारे में बताते हैं।

तो दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं सुनील दत्त और नरगिस की प्रेम कहानी के बारे में जिससे आज की युवा पीढ़ी को सबक लेना चाहिए।

कई साल पहले जब सुनील दत्त फिल्मों के हीरो नहीं हुआ करते थे।जब इस प्रेम कहानी का कोई अत-पता नहीं था| जब वह सीलोन रेडियो में आरजे का काम करते थे। एक दिन उन्हें पता चला उन्हें नरगिस का इंटरव्यू लेना है। नरगिस उस समय इंडिया की बहुत पॉपुलर एक्ट्रेस थी, लेकिन इंटरव्यू के दौरान सुनील दत्त नर्वस हो गए। जिसके कारण वो नरगिस के सामने एक शब्द भी नहीं बोल पाए और इंटरव्यू रद्द करना पड़ा। इसके काफी समय बाद महबूब खान की फिल्म ‘मदर इंडिया’ में सुनील दत्त ने नरगिस के पुत्र का किरदार निभाया।

सुनील दत्त, नरगिस के सामने एक्टिंग करने में काफी घबरा रहे थे लेकिन नरगिस ने उनसे बात की, उन्हें समझाया। उनकी इस हमदर्दी के कारण सुनील दत्त को उन से लगाव हो गया।

एक और घटना घटी जिसने नरगिस और सुनील दत्त को हमेशा के लिए करीब ला दिया। मदर इंडिया के सेट पर पुआलों में आग लगाई गई। सीन की डिमांड थी, लेकिन देखते-देखते आग चारों ओर फैलने लगी और नरगिस आग के बीच में फस गई। सुनील दत्त साहब, अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचाने में कामयाब रहे हैं लेकिन इस दौरान वह खुद काफी जख्मी हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस बीच नरगिस रोज अस्पताल जाकर उनकी देखभाल करती और उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करती। इस घटना के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई।

Summary
जब आग में कूद कर सुनील दत्त ने बचाई नरगिस की जान,फिर दोनों की शादी हो गई।
Article Name
जब आग में कूद कर सुनील दत्त ने बचाई नरगिस की जान,फिर दोनों की शादी हो गई।
Description
कई साल पहले जब सुनील दत्त फिल्मों के हीरो नहीं हुआ करते थे।जब इस प्रेम कहानी का कोई अत-पता नहीं था| जब वह सीलोन रेडियो में आरजे का काम करते थे
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment