दालचीनी के जरिये कैसे करे, वज़न कम
दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है, दालचीनी के बारे में!ये एक छोटा पेड़ होता है, जो की अपनी खुसबू के कारण काफी पसंद किया जाता है। ये मूलतः श्रीलंका में और इंडिया में पाया जाता है
दालचीनी मधुमेह को सन्तुलित करने के लिए एक असरदार औषधि है इसे आयुर्वेदिक इंसुलिन भी कहते हैं। दालचीनी ना सिर्फ खाने का स्वाद और जायका बढ़ाती है, बल्कि यह हमारे शरीर में मौजूद रक्त शर्करा को भी कन्ट्रोल में रखती है। जो लोग मधुमेह से ग्रस्त नहीं है, वे इसका सेवन करके मधुमेह से जैसी जानलेवा बीमारी से बच सकते हैं।
दालचीनी के उपयोग से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को बचा जा सकता है। वैज्ञानिकों ने अमाशय के कैंसर और हड्डी के बढ़ जाने की स्थिति में दालचीनी और शहद को लाभदायक बताया है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए गरम पानी में दालचीनी के पाउडर में शहद मिलाकर सेवन करने से बहुत लाभ होता है। दालचीनी का तेल, कैंसर से होने वाले प्रभाव को कम करता हैं। इसके लगातार प्रयोग से ट्यूमर, गैस्ट्रिक कैंसर जैसे गंभीर रोग की रोकथाम की जा सकती हैं।
इसके सेवन से चंद हफ्तों में आसानी से वजन कम किया जा सकता है। इसके लिए आपको 1 गिलास पानी में थोड़ी सी चायपत्ती, शहद और दालचीनी पाउडर लेकर इसे चाय की तरह बना ले और रोज सुबह और रात में सोने से पहले लगातार सेवन करने से आपके शरीर में चर्बी नहीं बनेगी, और आपका वजन कम होता जायेगा।
आपकी ही किचन का एक नॉर्मल हर्ब आपकी बॉडी को कितने सारे हेल्थ बेनिफिट्स देता है ,
हमें उम्मीद है हमारे द्वारा दी गयी दालचीनी की जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

Writer, Storyteller, Dreamer



