बीएसएनएल ने दिया दिवाली का तोहफा
बीएसएनएल ने इस दिवाली अपने यूजर्स को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। बीएसएनएल ने अपने सभी यूजर्स को दिवाली के मौके पर 2 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का तोहफा दिया है। इसमें लैंडलाइन सहित ब्रॉडबैंड यूजर्स भी शामिल है। टेलीकॉम कंपनी BSNL ने इस तोहफे की जानकारी को प्रेस नोट में जारी कर बताया है।
इसमें यह बताया गया है कि BSNL के सभी यूजर्स देशभर में किसी भी लैंडलाइन और मोबाइल फोन से जुड़कर का इस तोहफे का लाभ उठा सकते हैं। टेलीकॉम कंपनी BSNL यह सुविधा अपने ग्राहकों के बीच 27 और 28 अक्टूबर तक वैध रहेगी। यह सुविधा पूर्ण रूप से 24 घंटे तक उपलब्ध रहेगी। इस टेलीकॉम कंपनी ने अपने पुराने कई प्लांस को पुनः रिवाइज किया है।
आपको बता दें कि इससे पहले BSNL ने अपने 108 रुपए के प्रीपेड रिचार्ज प्लान की उपलब्धता को बाजार में बढ़ा दिया था। इसकी वैधता को दी गई तारीख से बढ़ाकर 12 दिसंबर तक कर दिया गया है। लांच के समय इस प्लान की वैधता को 90 दिन बताया गया था परंतु बाद में इसे बढ़ा दिया गया।
जरूर देखें – नई घोषणा के बाद भी जिओ यूजर्स को मिलता रहेगा फ्री कॉलिंग का लाभ
इस प्लान में यूजर्स को कॉलिंग, डाटा और SMS जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं जिनकी वैधता 28 दिन की थी। आपको बता दें कि अभी पिछले ही हफ्ते BSNL ने अपने 1,188 रुपये के प्लान की उपलब्धता को 21 जनवरी 2020 किया है।

BSNL ने yupp टीवी के साथ पार्टनरशिप भी की है।इस पार्टनरशिप के तहत कंपनी नया BSNL ट्रिपल प्ले प्लान सर्विस (Triple Play Plan Service) ऑफर करेगी। पार्टनरशिप की वजह से BSNL अपने कस्टमर्स को तीन सेवाएं भी ऑफर करेगी।
टेलीकॉम टॉक रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जिओ पहली कंपनी थी जिसने ट्रिपल प्ले सर्विस देना शुरू किया था। ट्रिपल प्ले कैसे सर्विस है जिसके तहत कस्टमर्स को एक ही बिल के तहत तीन अलग-अलग सर्विस उपलब्ध कराई जाती है।

