फ्री कॉलिंग का लाभNews Technology 

नई घोषणा के बाद भी जिओ यूजर्स को मिलता रहेगा फ्री कॉलिंग का लाभ

आज से कुछ वर्षों पहले जिओ ने पूरे देश में लोगों को मुफ्त वॉइस कॉल की सुविधा देकर हड़कंप मचा दिया था। एयरटेल आइडिया और वोडाफोन जैसी कंपनियां जिनके देश भर में करोड़ों ग्राहक थे उन्होंने जिओ की सभी घोषणाओं के सामने अपने घुटने टेक दिए। देखते ही देखते जिओ देश भर के करोड़ों लोगों की पहली पसंद बन गई। मगर 9 अक्टूबर को जिओ ने एक नई घोषणा करते हुए यह ऐलान किया कि अब से यदि कोई जिओ यूजर किसी अन्य कंपनी के नंबर पर फोन कॉल करता है तो उसके लिए उसे 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज देना होगा।

जिसके बाद कई लोगों ने इसकी आलोचना शुरू कर दी। लोगों को शांत करने के लिए मुकेश अंबानी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा कि जिन लोगों ने 9 अक्टूबर से पहले जिओ में रिचार्ज कराया है। उनको फ्री कॉलिंग का लाभ मिलता रहेगा।

इन लोगों को मिलता रहेगा फ्री कॉलिंग का लाभ

दर्शन जिओ की घोषणा के बाद कई लोगों के मन में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। जिन लोगों ने 9 अक्टूबर से पहले रिचार्ज कराया है उन लोगों को भी यह चार्ज देना पड़ेगा ? इन सब प्रश्नों का उत्तर देने के लिए मुकेश अंबानी ने ट्वीट करके बताया कि जिन लोगों ने 9 अक्टूबर से पहले फोन में जिओ रिचार्ज कराया है। उन्हें अभी यह चार्ज देने की आवश्यकता नहीं है। मगर 9 अक्टूबर से बाद में रिचार्ज कराने वालों को एयरटेल वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों में बात करने के लिए 6 पैसे प्रति मिनट का चार्ज देना पड़ेगा।

इसके लिए जिओ ने नए प्लान लॉन्च किए हैं। जिओ ने अपने इन सुविधाओं के बदले मुफ्त डाटा देकर इनकी भरपाई करने का प्रयास किया है। जिओ द्वारा यह शुल्क ट्राई के द्वारा की गई घोषणा के बाद लगाए गए हैं। ट्राई ने किसी अन्य कंपनी के फोन नंबर पर बात करने के लिए 2017 में चार्ज 14 पैसे प्रति मिनट से घटाकर 6 पैसे प्रति मिनट कर दिए थे और 31 दिसंबर 2019 तक इन सभी शुल्क को समाप्त करने की बात कही थी। अभी यह बात समीक्षा में चल रही है कि इन शुल्कों को समाप्त किया जाएगा या नहीं।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
नई घोषणा के बाद भी जिओ यूजर्स को मिलता रहेगा फ्री कॉलिंग का लाभ
Article Name
नई घोषणा के बाद भी जिओ यूजर्स को मिलता रहेगा फ्री कॉलिंग का लाभ
Description
9 अक्टूबर 2019 को 6 पैसे प्रति मिनट की शुल्क लेने की घोषणा करने के बाद भी मुकेश अंबानी ने कहा है कि अभी भी कुछ यूजरों को फ्री कॉलिंग का लाभ मिलेगा।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment