महामना की बगिया हुई फिर से शर्मसार
भारत में नहीं बल्कि विश्व के पटल पर शिक्षण संस्थानों में अपना अमिट स्थान बनाने वाला बनारस हिंदू विश्वविद्यालय पर अब कलयुगी प्रभाव पड़ने लगा है । महामना की बगिया फिर से एक बार शर्मशार हुई है । शैक्षिक भ्रमण के दौरान एक प्रोफेसर द्वारा जंतु विज्ञान विभाग में विद्यार्थियों को भद्दे कमेंट का सामना करना पड़ा है ।
गौरतलब है कि जंतु विज्ञान विभाग में शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम तय किया गया था । विद्यार्थियों ने बताया कि एक प्रोफ़ेसर ने उन पर भद्दे कमेंट किए हैं । यह कमेंट छात्राओं पर किए गए हैं ।
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक भ्रमण भुवनेश्वर के लिए किया गया था । जिसमें प्रोफेसर छात्राओं के अभिभावक बनकर गए हुए थे । बीएससी ऑनर्स की छात्राओं का कहना है कि अभिभावक बने प्रोसेसर का शैक्षणिक भ्रमण में व्यवहार को देखकर वह पूरी तरह से स्तब्ध थी ।
शैक्षिक भ्रमण से लौटने के पश्चात बीएससी ऑनर्स की छात्राओं ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति को एक पत्र लिखा जिसमें प्रोफेसर के खिलाफ लिखित शिकायत की गई थी । लिखित शिकायत की बाद पूरे विश्वविद्यालय में हड़कंप सा मच गया । बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय के प्रशासन को शिकायत मिलने के तुरंत बाद ही जांच के आदेश दे दिए । बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर है उन्होंने कहा कि यह एक बेहद गंभीर मामला है । इससे विश्वविद्यालय की छवि विश्व पटल पर खराब होती है । विश्वविद्यालय का प्रशासन इसे किसी भी प्रकार से स्वीकार नहीं करेगा । विश्वविद्यालय प्रशासन शिकायत मिलने पर तुरंत ही इस प्रक्रिया में कड़ी जांच कर रहा है । दोषी पाए जाने पर प्रोफेसर के खिलाफ विश्व विद्यालय के नियम नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी ।
उन्होंने लिखित शिकायत में लिखी हुई बातों को बताते हुए कहा कि इस मामले की जांच विश्वविद्यालय की वूमेन ग्रीवांस सेल कर रही है । छात्राओं ने लिखित शिकायत में बताया है कि प्रोफेसर पढ़ाने के बजाय छात्राओं के शारीरिक बनावट और भविष्य में शादी की योजनाओं पर बातचीत के साथ ही अनेक प्रकार के छात्राओं पर भद्दे कमेंट करते हैं । उन्होंने बताया कि यह टिप्पणियां ऐसी होती है जिन्हें सार्वजनिक तौर पर समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता ।

