कांग्रेस के वोट बैंक घुसपैठिए हैं हमारे लिए सुरक्षा का मुद्दा
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है । एक बार फिर से राजगद्दी हासिल करने के लिए भारतीय जनता पार्टी यहां ताबड़तोड़ चुनाव रैलियां और जनसभाएं कर रही है ।
मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव जीतना भारतीय जनता पार्टी के लिए काफी महत्वपूर्ण है । यह चुनाव 2019 के लिए काफी महत्वपूर्ण है । इस बात को ध्यान में रखते हुए अमित शाह खुद मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की कमान संभाले हुए हैं । इसी क्रम में उन्होंने होशंगाबाद में कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लिया और काफी आक्रोश जताया ।
अमिता ने अपने संबोधन में कहा कि बहुजन समाज पार्टी समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के सभी के सब एक जैसे हैं । यह देश का भला नहीं चाहते । यह नहीं चाहते कि देश विकास करें । हम दिन रात मेहनत कर देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने में लगे हैं और आने वाले समय में भी देश को ऐसे प्रगतिशील रखना चाहते हैं । इसलिए भारत देश की जनता हमारा मदद अपने कीमती वोट से कर रही है । लेकिन समाजवादी पार्टी , बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के लिए जो वोट बैंक है वह केवल घुसपैठिए नक्सली और आतंकवादी है ।
अमित शाह ने अपने संबोधन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी जिक्र किया । उन्होंने बताया कि एक चाय वाले गरीब का बेटा आज विश्व का सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रधानमंत्री है । ऐसा करामात कोई और पार्टी क्या किसी भी देश की पार्टी नहीं कर सकती । यह काम केवल और केवल एक ही पार्टी कर सकती है जिसका नाम है भारतीय जनता पार्टी ।
होशंगाबाद में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने जीत का गुरु मंत्र भी दिया । इसके साथ अमित शाह ने विपक्ष पर और जमकर निशाना साधा । उन्होंने कहा कि 4000000 घुसपैठियों की पहचान की गई है लेकिन हमारे संसद भवन में दिग्विजय सिंह से लेकर के राहुल गांधी तक इस बात पर अपनी छाती पीट रहे हैं ।
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को गुरु मंत्र देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में इस बार हमें एक बड़े अंतर से जितना है । यह केवल मेरे ही नहीं भारतीय जनता पार्टी की नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के सभी जिम्मेदार नागरिकों की जिम्मेदारी है ।

