बेगम भाजपा वोटCrime Featured Article News politics Trending 

बेगम ने भाजपा को दिया वोट, शौहर ने की पिटाई, एफआईआर दर्ज

लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर आज पांचवें चरण का मतदान पूरा हुआ लेकिन इसी बीच कई चौंकाने वाली ख़बरों के बीच एक और ख़बर सामने आई, जहां पर बेगम ने भाजपा को वोट दिया और शौहर ने उसकी पिटाई कर दी। जी हां, बेगम ने भाजपा को वोट तो दिया लेकिन शौहर ने उसकी पिटाई कर दी। तो चलिए जानते हैं बेगम शौहर के बीच का यह झगड़ा जहां पर बेगम ने जब भाजपा को वोट दिया तो शौहर ने ने उसकी पिटाई कर दी…..

एफ.आई.आर. हुई दर्ज –

अभी अभी एक दिलचस्प खबर सुनने को सामने आ रही है जहां पर एक मुस्लिम महिला ने जब अपनी पसंद की पार्टी, भाजपा को वोट दिया तो शौहर ने उसकी पिटाई कर दी और यह मामला इतना बढ़ा कि थाने तक जा पहुंचा और इस मामले में अब एफ आई आर भी दर्ज की जा चुकी है।
पिटाई का यह मामला झारखंड के रांची शहर के चान्हो का है, जहां पर शौहर ने अपनी बेगम की पिटाई सिर्फ इसलिए कर दी कि उसने भारतीय जनता पार्टी को वोट दे दिया। चान्हो लोहरदगा के संसदीय क्षेत्र में पड़ता है।
पीड़िता का नाम सहाना खातून बताया जा रहा है, जिसके पति का नाम कुदुस अंसारी है। सहाना 29 अप्रैल को दिए गए वोट के बारे में अपनी सहेलियों से बात कर रही थी और उसने बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर आई है। और यह मामला जब उसके पति के पास पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को बुरा भला कहा और उसके बाद उसने एक व्यक्ति के साथ मिलकर सहाना की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद डरी सहमी सहाना अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई और वह अगले दिन किसी तरीके से जब चान्हो थाने पहुंची तो उसने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई।
चान्हों के थाना प्रभारी राजेंद्र रजक ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें शिकायत मिल गई है और जल्द ही वह इस मामले में उचित कार्यवाही करेंगे।

Related posts

Leave a Comment