तेज बहादुर पहुंचे सुप्रीम कोर्टFeatured Article News politics Trending 

नामांकन रद्द होने के बाद इसलिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तेज बहादुर यादव

समाजवादी पार्टी से वाराणसी लोकसभा सीट के उम्मीदवार रह चुके तेज बहादुर यादव अब अपना नामांकन रद्द होने के कारणों पर सवाल खड़ा करते हुए सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गए हैं। जी हां मीडिया से बातचीत करते हुए तेज बहादुर यादव ने कहा है कि वह अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा न्याय के लिए खटखटा रहे हैं और तेज बहादुर यादव को भरोसा है कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा उन्हें न्याय मिलेगा।

इसलिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तेज बहादुर यादव –

 

कोर्ट का दरवाजा खटखटाने तेज बहादुर यादव पहुंचे हुए हैं और इस मामले में उन्होंने मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहा कि जब उनके नामांकन में कमी थी, तो उन्हें इस बात की जानकारी कम समय रहते हुए दी गई और उन्होंने प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उतना समय प्राप्त नहीं किया जितने समय में वह, प्रक्रिया पूरी करके अपना नामांकन बचा सकते थे।

यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग के द्वारा उन्हें कम समय दिया गया और उसका खामियाजा उन्हें अपना नामांकन खारिज करवा कर चुकाना पड़ा। लेकिन अब वह इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे और वकील के बारे में जानकारी देते हुए  यादव ने कहा कि उन्हें समाजवादी पार्टी की तरफ से वकील भी मिला है ताकि वह इस मामले में कोर्ट से वाजिब न्याय प्राप्त कर सकें।
आपको बता दें कि बर्खास्त बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव, लगातार इसलिए चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि उन्होंने वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की तैयारी तो पूरी कर ली थी लेकिन आखरी वक्त पर गलत जानकारी देने के कारण निर्वाचन आयोग के द्वारा उनकी दावेदारी को खारिज कर दिया गया था। वाराणसी से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए तेज बहादुर यादव का नामांकन खारिज कर दिया गया जिसके बाद अब शालिनी यादव वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरी हैं।

Related posts

Leave a Comment