आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारतीBreaking News Crime Featured Article News Trending 

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर

आम आदमी पार्टी बार फिर से विवादों में घिर चुकी है। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने एक न्यूज़ चैनल के एंकर पर अभद्र टिप्पणी की है । जिसकी वजह से न्यूज़ चैनल की एंकर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन पर आरोप लगाया है ।  इतना ही नहीं न्यूज़ चैनल के एंकर ने नोएडा के सेक्टर 39 महिला थाने में एफ आईआर विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ दर्ज कराई है ।  आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती पर इल्जाम लगाया गया है कि उन्होंने लाइव शो के दौरान न्यूज़ चैनल के एंकर पर अशोभनीय भाषा का उपयोग करते हुए टिप्पणी किया ।

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ एफआईआर

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती की इस टिप्पणी को न्यूज़ एंकर ने काफी गंभीरता से लिया है जिसके बाद उसने पुलिस थाने में एफ आई आर दर्ज भी करा दिया है  । पुलिस ने इस मामले के बारे में बताया कि दिल्ली के वसंतकुंज की रहने वाली महिला एक पत्रकार है महिला पत्रकार नोएडा सेक्टर की 57 की 1 न्यूज़ चैनल में बतौर न्यूज़ एंकर जॉब करती है उसने एफ आई आर में लिखवाया है । मालवीय नगर सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती से एक शो के दौरान जनता की नाराजगी से जुड़े सवाल पूछे जा रहे थे । जिसके कारण सोमनाथ भारती क्रोध की अवस्था में आ गया और उन्होंने लाइव शो पर ही न्यूज़ एंकर को अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन पर गंदी टिप्पणी कर डाली ।  इसके साथ ही उन्होंने न्यूज़ चैनल को बंद करवाने की भी धमकी दे डाली ।
न्यू शंकर के द्वारा दी गई लिखित शिकायत में उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के खिलाफ इस मामले को लेकर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए उन्होंने अपने एफ आई आर और शिकायत को मजबूत करने के लिए शो की सीडी भी थाने में जमा करवाई है  । महिला थाने के एसएचओ सीता कुमारी का इस मामले को लेकर करना है की दिए गए एफ आई आर  पर जांच की जा रही है । इसके साथ ही शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करने के पश्चात मजिस्ट्रेट के सामने भी उनके बयान को दर्ज करवाया जाएगा ।

भारत से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब India Alive पर

 

Related posts

Leave a Comment