बिल्व पत्र चढ़ाने से पहले जरूर ध्यान रखे ये खास बातें
कहते है कि भोलेनाथ इतने भोले होते है, कि अपने भक्तो की भक्ति से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते है। यही वजह है कि जब महाशिवरात्रि का त्यौहार आता है, तब हर कोई शिव भक्ति में लीन हो जाता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस बार यह त्यौहार चार मार्च यानि सोमवार को ही मनाया जाएगा। गौरतलब है कि शिव जी को बिल्व पत्र बेहद प्रिय है। ऐसे में शिव जी पर बिल्व पत्र चढ़ाने से पहले इन खास बातों का ध्यान जरूर रखे।

बिल्व पत्र चढ़ाने से पहले..
http://महाशिवरात्रि के मौके पर भोलेनाथ को भूल कर भी अर्पित न करे यह चीज
अब इसमें तो कोई दोराय नहीं कि महाशिवरात्रि के मौके पर शिव जी के लाखो करोड़ो भक्त शिव मंदिर जाते है और वहां जा कर शिव जी की पूजा अर्चना करते है। इसके साथ ही सबसे पहले शिव जी पर बिल्व पत्र चढ़ाते है। बता दे कि शिव जी बिल्व पत्र को चढ़ाने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि सभी बिल्व पत्र साफ और सही स्थिति में होने चाहिए। यानि कोई भी बिल्व पत्र कही से कटा या फटा हुआ नहीं होना चाहिए।
वो इसलिए क्यूकि अगर बिल्व पत्र कही से कटा या फटा हुआ होगा तो इससे शिव जी की पूजा अर्चना अधूरी मानी जाती है। इसके इलावा इस बात का ध्यान रखे कि कम से कम सात बिल्व पत्र तो शिव जी पर जरूर चढ़ाएं। इसके साथ ही बिल्व पत्र को शिव जी पर चढ़ाने से पहले उन्हें अच्छी तरह से पानी से धो कर स्वच्छ कर ले। उसके बाद ही उन्हें शिव जी पर चढ़ाएं। हालांकि कहने को तो ये बहुत छोटी छोटी बातें है, लेकिन पूजा करते समय यही छोटी छोटी बातें काफी ज्यादा मायने रखती है।
इसलिए अगर हो सके तो कल शिव जी पर बिल्व पत्र चढ़ाने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखे, ताकि शिव जी आपकी हर मनोकामना को जल्द से जल्द पूरा कर दे।
धर्म और तथ्यों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



