मशरफे मुर्तजाBreaking News Featured Article News Sports 

हार के बाद बांग्लादेशी कप्तान मुर्तजा ने शाकिब अल हसन से मांगी माफी

5 जुलाई को बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का अपना आखिरी मैच खेला। यह पाकिस्तान के लिए भी उसका आखिरी मैच था। मगर इस मैच में भी बांग्लादेश की टीम को हार का सामना करना पड़ा। विश्व कप में अपने आखिरी मैच में हार से बांग्लादेश के खिलाड़ी काफी मायूस नजर आए। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 315 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश की पूरी टीम 44 ओवर में 221 रनों पर ढेर हो गई। बांग्लादेश शाकिब अल हसन ने शानदार 64 रनों की पारी खेली। इस पूरे टूर्नामेंट में बांग्लादेश के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन शाकिब अल हसन ने ही किया।

बांग्लादेशी कप्तान ने शाकिब से मांगी माफी

बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने शाकिब से माफी मांगते हुए कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने आखिरी दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी की। हमारे लिए विकेट अनुकूल था। मगर हम लक्ष्य का पीछा नहीं कर सके। मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं क्योंकि अगर हम थोड़ा सा प्रयास और करते तो परिणाम कुछ और होता। इस मैच में बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब ने 64 रनों की पारी खेली। पूरे टूर्नामेंट के दौरान व बांग्लादेश के लिए सबसे अच्छा प्रदर्शन करते नजर आए। मगर बाकी खिलाड़ियों द्वारा अच्छा प्रदर्शन न करने के कारण बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी।

बन गए हैं विश्वकप के टॉप स्कोरर

पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों की पारी खेलने के साथ ही शाकिब अल हसन अब विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक सभी मैचों में 606 रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर आस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर का नंबर है। जिन्होंने 544 रन बनाए हैं। उसके बाद भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा का नंबर आता है। जिन्होंने 516 रन बनाए हैं। बांग्लादेशी ऑलराउंडर ने इस टूर्नामेंट में 2 शतक और 5 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा उन्होंने 11 विकेट भी चटकाए। भले ही आने वाले मैचों में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की सूची से हट जाएं। मगर फिर भी वह विश्व कप में मैन ऑफ द सीरीज के प्रबल दावेदार रहेंगे।

Summary
हार के बाद बांग्लादेशी कप्तान मुर्तजा ने शाकिब अल हसन से मांगी माफी
Article Name
हार के बाद बांग्लादेशी कप्तान मुर्तजा ने शाकिब अल हसन से मांगी माफी
Description
पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप में अपने आखिरी लीग मैच में मिली हार के बाद बांग्लादेश के कप्तान ने शाकिब अल हसन से माफी मांगी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment