रणवीर सिंहBreaking News Entertainment Featured Article 

फिल्म बैंड बाजा बारात से एंट्री करने वाले रणवीर सिंह मना रहे हैं अपना 34 वां जन्मदिन

बॉलीवुड के सबसे मजेदार और प्रशिक्षित अभिनेता रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रणवीर सिंह को बॉलीवुड में पावर हाउस ऑफ एनर्जी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि वह हर वक्त एनर्जेटिक मूड में रहते हैं। उनके निजी कभी भी कम होती नहीं दिखती। आज बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर एक अलग ही पहचान बना चुके रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में फिल्म बैंड बाजा बारात से एंट्री की थी। उस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अनुष्का शर्मा ने काम किया था। मगर आज रणवीर सिंह बॉलीवुड की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं जहां पर पहुंचने की इच्छा हर अभिनेता रखता हैं रणवीर सिंह 1983 के क्रिकेट विश्वकप बन रही फिल्म शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म का पहला लुक भी जारी कर दिया है।

बैंड बाजा बारात से हुई थी बॉलीवुड में एंट्री

रणवीर कपूर का जन्म 6 जुलाई 1985 को हुआ था। उनके पिता का नाम जगजीत भावनानी और माता का नाम अंजू अंजु भवनानी है। रणवीर सिंह का भी असली नाम रणवीर सिंह भवनानी है। वह बचपन से ही अभिनेता बनना चाहते थे। उन्होंने इंडियाना यूनिवर्सिटी ब्लूमिंगटन से अपनी बैचलर डिग्री हासिल की। उसके बाद कुछ ऐड में काम करने के बाद उन्हें यशराज बैनर की फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में आने का मौका मिला। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी। जिसमें उनके अपोजिट अनुष्का शर्मा थीं। इस फिल्म के बाद उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू एक्टर अवॉर्ड भी मिला। 2012 में फोर्ब्स पत्रिका ने उन्हें 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में जगह दी थी।

दीपिका पादुकोण से की शादी

रणवीर सिंह ने अपनी जीवनसाथी के तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को चुना। उन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में काम किया। जिसमें न केवल उनकी एक्टिंग को सराहा गया बल्कि यह फिल्में बॉलीवुड में एक अलग ही छाप छोड़ने में सफल रहीं।

Summary
फिल्म बैंड बाजा बारात से एंट्री करने वाले रणवीर सिंह मना रहे हैं अपना 34 वां जन्मदिन
Article Name
फिल्म बैंड बाजा बारात से एंट्री करने वाले रणवीर सिंह मना रहे हैं अपना 34 वां जन्मदिन
Description
बॉलीवुड के पावर हाउस ऑफ एनर्जी के नाम से जाने जाने वाले रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। उन्होंने फिल्म बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment