Breaking News News हिन्दी लेख 

राहुल गांधी की पॉलिसी है देश को तोड़ने वाली-अमित शाह

बीजेपी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने  राहुल गांधी पर आरोप लगाया है कि उनकी सारी योजनाएं देश को तोड़ने वाली योजनाएं हैं ना कि उन्हें जोड़कर विकास करने वाली । तेलंगाना में सत्ता परिवर्तन का आवाहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि नाम तो टीआरएस और ना ही मुख्य विपक्षी कांग्रेस राज्य में विकास कर सकते हैं ।
उन्होंने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी अगर सत्ता में आती है तो चुनाव जीतने के बाद सबसे पहला काम उनका यही होगा कि देश में एक भी घुसपैठिया देश मे ना रहे पाये ।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जिस का जनाधार लगातार घटता जा रहा है । देश की जनता किसी भी चुनाव पर अब कांग्रेस पर विश्वास नहीं करती । उन्हें कांग्रेस का असली चरित्र और राष्ट्रीय चरित्र समझ में आ गया है ।  कांग्रेस टीआरएस का विकल्प बनने में पूरी तरह से अक्षम है।
उन्होंने राहुल गांधी का उपहास उड़ाते हुए कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कभी भी चुनाव जीत नहीं सकती।  वह दिन दूर नहीं है जब आप कांग्रेस को देखना चाहेंगे तो आपको लेंस की आवश्यकता होगी जिसके द्वारा आप कांग्रेस को ढूंढ सकेंगे । उन्होंने बताया कि जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता आई है ।  उसके बाद कई चुनावों ऐसे हैं जिनमें कांग्रेस की हार हुई है और उनकी हार पर राहुल का उपहास उड़ाया गया है ।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आगे कहा कि तेलंगाना की जनता से टीआरएस ने अपने घोषणा पत्र में बहुत बड़े और लंबे चौड़े वादे किए लेकिन वह वादे टीआरएस पूरा नहीं कर पाई ।  उन्होंने बताया कि केसीआर में 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले कुल मिलाकर 150 वादे किए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हो पाया । उन्होंने बताया कि अपने घोषणापत्र में किसी और ने वादा किया था कि वह एक दलित को मुख्यमंत्री बनाएंगे लेकिन उन्होंने इस वादे का सम्मान नहीं किया ।

Related posts

Leave a Comment