विरोध प्रदर्शनNews हिन्दी लेख 

उत्तर प्रदेश में सिपाहियों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी

विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद प्रशांत तिवारी कांस्टेबल और संदीप कुमार के खिलाफ कोई कार्यवाही के बाद उत्तर प्रदेश में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और यह विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे है । विरोध प्रदर्शन से यह ज्ञातव्य है कि पश्चिमी यूपी में सिपाहियों में इस हत्याकांड को लेकर और कार्रवाई को लेकर ज्यादा गुस्सा है।
उत्तर प्रदेश के पुलिस के दरोगा और सिपाही अपना विरोध शांतिपूर्वक प्रकट कर रहे हैं । वे काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रकट कर रहे हैं । उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने इस बाबत में तमाम कोशिश भी की लेकिन सारी कोशिशें नाकाम हो गई ।
सिपाहियों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पूरा पुलिस महकमा परेशान है । इस विरोध को लेकर डीजीपी मुख्यालय अलर्ट मोड पर बना हुआ था । सभी बड़े अफसर सुबह ही फोन कर के जिलों का हाल ले रहे थे लेकिन सारी कवायद करने के बाद भी सुबह से ही सिपाहियों के काली पट्टी बांधे फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे ।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो में सभी फोटो में सिपाहियों ने अपने चेहरे को छिपाया हुआ था और उस पर इस स्माइली बना दी ताकि  उनकी पहचान की जा सके। विरोध प्रदर्शन को लेकर कुछ ऐसे भी सिपाही देखें दिखाई दिए जो की साइकिल चलाते हुए हेलमेट लगाए हुए थे और कुछ सिपाहियों के चेहरे पर काला नकाब चश्मा पहने अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
सिपाहियों ने अपने विरोध को करने के लिए डीजिटल तरीका भी इज़ाद किया है । उत्तर प्रदेश के सिपाही थाने और जिले के जितने भी पुलिसकर्मी है वह सभी व्हाट्सएप ग्रुप में अपनी डीपी पर काले झंडे को लगाकर विरोध किया ।
गौरतलब है कि फैजाबाद स्थित देर शाम तक दो सिपाहियों का नाम राहुल पांचाल और मोहित कुमार है । उन्होंने अपना त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । दोनों पत्रों के अनुसार उन्होंने अपने आप को पुलिस लाइन फैजाबाद में ड्यूटी करते हुए बताया । यह दोनों सिपाही बागपत जिले के रहने वाले हैं  ।  वायरल चिट्ठियों में लिखा गया है कि वह बिना किसी दबाव के या नौकरी छोड़ रहे हैं । वह इस्तीफा पारिवारिक दायित्वों के निर्वहन ना कर पाने की वजह से दे रहे हैं ।

Related posts

Leave a Comment