अक्षय कुमार लोकसभाBollywood Elections 2019 Trending 

क्या अक्षय कुमार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? पढ़िए यह ख़बर

इस बार राजनीतिक पार्टियों का प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव लड़ने बॉलीवुड की कई हस्तियां भी सामने आ सकती हैं। और इस लिस्ट में अक्षय कुमार का नाम भी काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन इसी बीच अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान लोकसभा चुनाव लड़ने पर अपनी मंशा जाहिर की है। दरअसल पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर यह खबर लगातार चल रही थी कि अक्षय कुमार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं लेकिन इसके पीछे की सच्चाई उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बता दिया है।

लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में क्या है अक्षय कुमार की राय – 

सोशल मीडिया पर यह खबर बड़ी तेजी से फैल रही थी कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं लेकिन जब चर्चा काफी जोरों से चलने लगी तो अक्षय कुमार ने यह तय कर लिया कि अब इस पर उनका बयान देना जरुरी हो गया है। अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू देने के दौरान कहा कि वो लोकसभा चुनाव लड़ने नहीं जा रहे हैं और इस तरीके की किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दिया जाए।
अक्षय कुमार ने कहा कि उनका मकसद केवल और केवल फिल्मों के जरिए देश के सच्चे बहादुरों की कहानी को लोगों तक पहुंचाना है। जो वह फिल्मों के माध्यम से बखूबी कर सकते हैं उन्होंने आगे कहा कि अगर वह राजनीति में उतरते हैं तो उन्हें नहीं लगता कि वो इस तरीके से काम कर पाएंगे।
अक्षय कुमार ने कहा कि, “जो संदेश मैं देना चाहता हूं, जो काम मैं करना चाहता हूं, वो सब मैं फिल्मों में काम करते हुए बेहतर तरीके से कर सकता हूं। मुझे नहीं लगता कि राजनीत‍ि में आने के बाद मैं वो सब कर सकूंगा।”
गौरतलब है कि अक्षय की कई फिल्मों में सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को बखूबी दिखाया गया है। अक्षय कुमार की ज्यादातर फिल्में देशभक्ति से ओतप्रोत दिखती हैं। अक्षय कुमार देश के जवानों का और देश के बहादुरों का बखूबी सम्मान भी करते हैं।
अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों पर नजर डाली जाए तो उनकी ज्यादातर फिल्मी देश के कई अहम मुद्दों पर बनी है, जैसे कि एअरलिफ्ट अक्षय कुमार ने यह भी कहा है कि वह केसरी फिल्म में इसलिए काम कर रहे हैं ताकि वह देश के बहादुरों की कहानी को भारत के लोगों तक आसानी से पहुंचा सकें।
Summary
क्या अक्षय कुमार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ?  पढ़िए यह ख़बर
Article Name
क्या अक्षय कुमार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? पढ़िए यह ख़बर
Description
इस बार राजनीतिक पार्टियों का प्रचार प्रसार करने के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों के लिए चुनाव लड़ने बॉलीवुड की कई हस्तियां भी सामने आ सकती हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment