आम आदमी पार्टी ने कहा- भाजपा को जिताना चाहती है कांग्रेस
अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में ट्वीट करते हुए हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन की मंशा जाहिर की थी लेकिन उन्हें इस ट्वीट का करारा जवाब मिला जिसमें हरियाणा में किसी भी प्रकार के गठबंधन को कांग्रेस ने सिरे से खारिज कर दिया। जिसके बाद अरविंद केजरीवाल ने कल शीला दीक्षित के बयान पर तंज कसा तो वहीं आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को अपने निशाने पर लेना शुरू कर दिया है और एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट आया है कि भाजपा को जिताने के लिए कांग्रेस काम कर रही है।
आम आदमी पार्टी ने क्या दिया है बयान –
लोकसभा चुनावी रण अपना आकार ले चुका है और राजनेताओं ने भी एक दूसरों पर छींटाकशी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से शीला दीक्षित के सहारे कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए शीला दीक्षित के उस बयान का जिक्र किया गया है जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा के मद्देनजर कुशल नेतृत्व को लेकर की थी।
दरअसल आम आदमी पार्टी के टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि “”कल जिस तरीके से @SheilaDikshit जी ने एक TV चैनल पर पूर्ण प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी पर बयान दिया, यह साफ हो रहा है कि @INCIndia के अंदर एक lobहै जो @BJP4India को जिताना चाहती है।” दरअसल ये बयान आम आदमी पार्टी के कद्दावर नेता गोपाल राय की ओर से दिया गया है।
गौरतलब है कि शीला दीक्षित ने हाल ही में एक टेलीविजन पर इंटरव्यू देने के दौरान कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना में सुरक्षा के मद्देनजर कार्यवाही हेतु इतने सक्रिय नहीं थे। शीला दीक्षित के इस बयान के बाद राजनीतिक दुनिया में काफी तेजी से उनके बयान को लोकप्रियता मिली लेकिन शीला दीक्षित ने बाद में बयान जारी किया कि उनका कहने का मतलब कुछ और था और उसे कुछ अलग तरीके से पेश किया जा रहा है। फिलहाल आम आदमी पार्टी शीला दीक्षित के बयान को लेकर कांग्रेस को लगातार लताड़ने की कोशिश में लगी हुई है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
आम आदमी पार्टी ने कहा- भाजपा को जिताना चाहती है कांग्रेस
Description
आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को अपने निशाने पर लेना शुरू कर दिया है| ट्विटर हैंडल से ट्वीट आया है कि भाजपा को जिताने के लिए कांग्रेस काम कर रही है।
Author
Somendra Singh
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


