फानी तूफान के पीड़ितों को अक्षय कुमार ने दान किए इतने करोड़ रूपए
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता एवं अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सब के दिलों पर राज करने वाले अक्षय कुमार ने एक बार फिर से सराहनीय काम किया है। जी हां, मिली ख़बर के मुताबिक कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार ने फानी तूफान के पीड़ितों को करोड़ रुपए का दान किया है। जी हां अक्षय कुमार ने तूफान के पीड़ितों के लिए करोड़ रुपए दान किए हैं। तो चलिए, हम आपको बताते हैं कि फानी तूफान के पीड़ितों के लिए अक्षय कुमार ने कितने रूपए दान किए हैं ?
अक्षय कुमार ने दान किए इतने करोड़ रुपए –

हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस बात का दावा किया गया है कि अक्षय ने फानी तूफान के पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। जी हां, मदद करते हुए अक्षय कुमार ने फानी तूफान के पीड़ितों के लिए जो सहायता राशि दान के रूप में उपलब्ध कराई है वह काफी बड़ी राशि मानी जा रही है।
मिली खबर के मुताबिक इस बात का दावा किया गया है कि अक्षय कुमार ने 1 करोड़ रुपए फानी तूफान के पीड़ितों को दान में दिया है। हालांकि इस तूफान से अरबों रुपए का नुकसान हुआ है जिसकी क्षति से निपटने के लिए हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 321 करोड़ रुपए उड़ीसा सरकार को देने का ऐलान भी किया है। और अब अक्षय कुमार ने भी अपनी मेहनत से कमाई हुई रकम का एक हिस्सा तूफान के पीड़ितों के लिए दान में दे दिया है।
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अक्षय कुमार ने किसी ऐसी आपदा पर या किसी ऐसे मौके पर दान दिया हो, इससे पहले भी अक्षय कुमार ने “भारत के वीर” जो कि भारतीय सैनिकों के लिए है, उसके लिए भी दान किया था। वहीं हाल ही में उन्होंने केरल और चेन्नई में बाढ़ से हुई अपार जन धनहानी के मद्देनजर भी एक मोटी रकम का दान किया था।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

