अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी ने शुरू की इस फिल्म की शूटिंग
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी को लेकर पिछले दिनों यह कयास लगाए जा रहे थे कि यह दोनों जल्द ही एक फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं लेकिन अब इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है क्योंकि अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। तो चलिए जानते हैं कौन सी है वह फिल्म जिसकी शूटिंग अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी ने शुरू की है़।
कंचना की हिंदी रिमेक लक्ष्मी बम की शूटिंग शुरू –
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर और न्यूज़ चैनलों पर खबर ने बड़ी तेजी से आग पकड़ी थी कि जल्द ही अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी किसी फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं और अब इन बातों पर विराम लग गया है क्योंकि कंचना की हिंदी रिमेक लक्ष्मी बम की शूटिंग में अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे।
तमिल की सुपरहिट फिल्म कंचना के हिंदी रीमेक लक्ष्मी बम की शूटिंग रविवार को शुरू हो गई है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को राघव लॉरेंस के द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। और राघव लॉरेंस के द्वारा ही फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं जिसके बाद से इस बात की पुष्टि हो रही है कि लक्ष्मी बम की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
आपको बता दें कि राघव लॉरेंस ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया के टि्वटर हैंडल से एक तस्वीर साझा की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि – “हेलो मेरे प्यारे मित्रों मैं खूबसूरत अभिनेत्री कियारा आडवाणी और मेरे प्रोड्यूसर राउडी गब्बर के साथ शूटिंग कर रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए कंचना हिंदी रीमेक और लक्ष्मी बॉम्ब लिखा है।
आपको बता दें कि इससे पहले 3.7 मिलीयन फॉलोअर्स के साथ कियारा आडवाणी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए भी फिल्म के शूटिंग के एक हिस्से को शेयर करते हुए लिखा कि – फर्स्ट डे ऑफ़ लक्ष्मी बॉम्ब….और अब सफर की शुरुआत हो गई। फिलहाल दर्शकों को इंतजार रहेगा कि वह जल्द ही कियारा आडवाणी और अक्षय कुमार की केमिस्ट्री को फिल्मी पर्दे पर देखें।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

