प्रियंका चोपड़ा की हेयर स्टाईल पर लोगों ने लिए ऐसे मजे
विदेशी बहू बन चुकी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हेयर स्टाईल के लिए मजाक का पात्र बनी हुई हैं। जी हां, प्रियंका चोपड़ा की हेयर स्टाईल पर लोगों ने मजे लिए हैं, क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने मेटागाला के लिए जो हेयर स्टाईल अपनाई थी, उस पर लोगों ने मजे ले लिए हैं तो चलिए हम आपको दिखाते हैं प्रियंका चोपड़ा का वह हेयर स्टाईल जिस पर लोगों ने चुटकी ली है।
तो इस वजह से लोगों ने लिए मजे –

#PriyankaChopra pic.twitter.com/eOcKDrenPa
— Chowkidar Vikalp Sharma (@vikalprs) May 7, 2019
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ मेटा गाला कार्यक्रम में पहुंची थीं, वहां उन्होंने कैमरे के सामने तो बेहतरीन पोज दिए और उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से शेयर भी कर दिया गया। बस फिर क्या था देखते ही देखते इस तस्वीर ने पूरे इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया और लोगों को हंसी का एक हाजमोला मिल गया।
Thank you internet pic.twitter.com/MhSRmR2a1U
— Manas Singh (@menacesingh) May 7, 2019
क्योंकि प्रियंका चोपड़ा इस तस्वीर में अपने पति निक जोनास के साथ बेहद ही अजीब ढंग की हेयर स्टाईल में नजर आ रही थीं। हालांकि लोगों ने ना तो उनके मेकअप की सराहना की, और ना ही उनकी ड्रेसिंग स्टाईल की, और तो और उनकी हेयर स्टाईल ने लोगों की हंसी निकालने में पूरी मदद की।
हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने इस बात की कल्पना भी नहीं की होगी कि उनकी हेयर स्टाईल हंसी का पात्र बन जाएगी और लोग उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर एक चुटकुले वाली फोटो के रूप में शेयर करना शुरू कर देंगे।
गौरतलब है कि इसी तस्वीर में निक जोनास के पहनावे को लोग पसंद भी कर रहे हैं, क्योंकि निक जोनास इंडो वेस्टर्न लुक में नजर आ रहे हैं और उनका यह अंदाज लोगों को पसंद भी आ रहा है, लेकिन प्रियंका चोपड़ा का अटपटा पहनावा और हे़यरस्टाईल का अंदाज लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आया और लोगों ने उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in

