तिहाड़ जेल से बाहरNews politics 

शपथ ग्रहण में शामिल होने तिहाड़ जेल से बाहर आए अजय चौटाला

21 अक्टूबर को हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ। पिछली बार हरियाणा के विधानसभा चुनाव में 48 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत पाने वाली भारतीय जनता पार्टी इस बार 40 सीटों पर सिमट कर रह गई। भाजपा को सरकार बनाने के लिए जननायक जनता पार्टी ने समर्थन दिया। जिसे हरियाणा विधानसभा चुनाव में 10 सीटें मिली थीं।

जननायक जनता पार्टी के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला हैं। जिनके पिता अजय चौटाला शिक्षक भर्ती घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद तिहाड़ जेल में बंद थे। मगर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने के बाद रविवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होना है। ऐसे में दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला फरलो लेकर 14 दिन के लिए तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं।

14 दिनों के लिए 8 तिहाड़ जेल से बाहर आए हैं अजय चौटाला

दुष्यंत चौटाला

जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने के तुरंत बाद ही फरलो मिल गया। जिसके बाद वह 14 दिनों के लिए जेल से बाहर रहेंगे। जेल से बाहर आते ही उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बेटे दुष्यंत चौटाला पर गर्व है। दुष्यंत ने केवल 11 महीनों में ही संगठन खड़ा करके दिखाया। हरियाणा की जनता ने दुष्यंत की मेहनत को सराहा और विधानसभा चुनाव में उसे 10 सीटें दी और अब जननायक जनता पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन कर हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है।

रविवार को होगा शपथ ग्रहण समारोह

दीपावली के शुभ दिन पर हरियाणा में नई सरकार का गठन होगा। इस दिन राज्यपाल सत्य देवनारायण की मौजूदगी में 2:00 बजे के लगभग जननायक जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी से बना मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण करेगा। विशेष बात यह है कि मुख्यमंत्री का पद एक बार फिर से मनोहर लाल खट्टर संभालेंगे तो वही दुष्यंत चौटाला को उप मुख्यमंत्री का पद दिया गया है।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
शपथ ग्रहण में शामिल होने तिहाड़ जेल से बाहर आए अजय चौटाला
Article Name
शपथ ग्रहण में शामिल होने तिहाड़ जेल से बाहर आए अजय चौटाला
Description
रविवार को होने वाली शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जननायक जनता पार्टी के प्रमुख दुष्यंत चौटाला के पिता तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment