इस तरह हुई अबू बक्र अल-बगदादी की मौत अमेरिका द्वारा
अबू बक्र अल-बगदादी की मौत : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को इस्लामिक स्टेट (आईएस) प्रमुख अबू बक्र अल-बगदादी की मौत की पुष्टि कर दी। मीडिया एजेंसी स्पुतनिक की रिपोर्ट में कहा गया है, “अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुष्टि की कि दाएश (आईएस) सरगना बगदादी को खत्म कर दिया दिया गया है।” इससे पहले दिन में, राष्ट्रपति ट्रम्प ने बिना विवरणों के ट्वीट किया था कि “अभी बहुत बड़ा काम हुआ है।”
ट्वीट के बाद, व्हाइट हाउस ने घोषणा की थी कि डोनाल्ड ट्रम्प रविवार (9 बजे) स्थानीय समय पर एक बड़ी घोषणा करने वाले है। यूएस स्पेशल ऑपरेशन कमांडो ने शनिवार को पश्चिमोत्तर सीरिया के इदलिब प्रांत में बगदादी के ठिकानों के खिलाफ एक जोखिम सर्च ऑपरेशन किया।
अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने रविवार को कहा कि आईएस आतंकवादी की मौत के बारे में अंतिम पुष्टि डीएनए और बॉयोमीट्रिक परीक्षण किए जाने के बाद ही होगी। आईएस के सबसे कुख्यात नेता बगदादी पिछले पांच साल से छिपा हुआ था।
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, माना जाता है कि अमेरिकी सेना द्वारा की गई छापेमारी के दौरान बगदादी ने एक सुसाइड बेल्ट में विस्फोट किया था। अप्रैल महीने में बगदादी ने एक प्रचार वीडियो में दिखा जो कि श्रीलंका में बम विस्फोटों की एक श्रृंखला के एक सप्ताह बाद ज़ारी हुआ था। इन बम ब्लास्ट्स में 250 से अधिक लोग मारे गए थे।
वो थी ही नहीं…….!
अबू बक्र अल-बगदादी था अमेरिका का ही पायदा
अबू बक्र को आखिरी बार 2014 में मोसुल में ग्रेट मस्जिद में प्रवचन के दौरान देखा गया था। इस भाषण में उसने इराक और सीरिया में आईएस के स्व-घोषित “खलीफा” के तौर पर खुद को चिह्नित किया था। हालांकि, बगदादी ने समय-समय पर ऑडियो स्टेटमेंट जारी किए थे, अगस्त 2018 में उसका आखिरी ऑडियो क्लिप सामने आया था। संयुक्त राज्य अमेरिका ने पहले बगदादी की मौत या गिरफ्तारी की सूचना के लिए 25 मिलियन अमरीकी डालर के इनाम की घोषणा की थी।

वैसे यह बात भी चुप्पी हकीकत है कि अपने ही इस्तेमाल के लिए बगदादी जो कि अमेरिकी प्रिजन कैंप में था उसे सेना द्वारा छोड़ा गया और बाकायदा ट्रेनिंग दी गई और बाद में सीरिया में अस्थिरता फ़ैलाने के लिए उसे बाहरी ताकतों द्वारा सहायता दी गई लेकिन जब अपना मकसद पूरा हुआ तो ओसामा बिन लादेन की तरह ही उसे भी मौत के घाट उतार कर अल्लाह मियां के पास भेज दिया गया।

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

