1 अगस्त से लागू हो सकते है देश भर में ये तीन नए नियम
इसमें कोई शक नहीं कि मोदी सरकार आएं दिन देश में बदलाव लाने के लिए कई नए नियम बनाती ही रहती है। जी हां ऐसे नियम जो ज्यादातर देश और दुनिया के हित में ही होते है। बता दे कि मोदी सरकार ने एक बार फिर से तीन नए नियम बनाएं है। बता दे कि ये तीन नए नियम 1 अगस्त से लागू हो सकते है। हालांकि अभी तक औपचारिक रूप से इन नियमो की घोषणा नहीं की गई है। मगर यदि खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि अगस्त के महीने में ये नियम लागू किए जा सकते है। तो चलिए आपको भी इन नियमो के बारे में विस्तार से बताते है।

1. इलेक्ट्रिक व्हीकल होंगे सस्ते.. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगस्त के महीने की शुरुआत में ही यह नियम लागू हो सकता है। दरअसल इस नियम के तहत गुड्स और सर्विसेज टैक्स काउंसिल ने बैटरी से चलने वाले वाहन पर लगने वाली जीएसटी दर में कटौती कर दी है। जी हां अब यह दर बारह फीसदी से कम हो कर केवल पांच फीसदी कर दी गई है। यानि अब इलेक्ट्रिक व्हीकल आपको ज्यादा सस्ते पड़ेंगे।
2. एसबीआई की यह सर्विस होगी मुफ्त.. आपको जान कर ख़ुशी होगी कि एसबीआई ने आईएमपीएस चार्ज को खत्म करने फैसला किया है। बहरहाल इस नियम को जल्दी ही देश भर में लागू कर दिया जाएगा। यानि अब योनो एप, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के द्वारा पैसा ट्रांसफर करने पर कोई आईएमपीएस चार्ज नहीं लिया जाएगा।
यह थी पृथ्वी शॉ के निलंबन की सबसे बड़ी वजह
3. नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आसान होगा प्रॉपर्टी खरीदना.. इस नियम के तहत ग्रुप हाउसिंग में छह फीसदी और कॉमर्शियल में पच्चीस फीसदी का सरचार्ज खत्म कर दिया जाएगा। यानि अब आप सस्ते में प्रॉपर्टी खरीद पाएंगे। वैसे तो ये नियम 1 अगस्त से लागू हो सकते है, लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा सरकार द्वारा ही की जाएगी।
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल INDIA ALIVE पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



