दुखद : नहीं रही अमिताभ की समधन ऋतु नंदा, कपूर परिवार से है इनका गहरा नाता
फिल्म जगत एक समुंद्र की तरह है तभी तो आए दिन यहां कोई न कोई खबरें सामने आती ही रहती हैं, कभी ये खबर बुरी रहती है तो कभी बेहद ही अच्छी। वैसे आज हम आपके लिए जो खबर लेकर आए हैं वो दुखद है। बच्चन परिवार को तो आप सभी जानते ही होंगे और आज जो खबर सामने आई है वो उनसे ही संबंधित है। दरअसल आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की सास ऋतु नंदा अब इस दुनिया में नहीं रही। आपको शायद पता भी नहीं होगा कि ये बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की बहन भी है।

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर ने अपनी बुआ के गुजर जाने की खबर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। वह 71 साल की थीं। रिद्धिमा ने अपने अकाउंट पर अपनी बुआ के गुजर जाने की खबर शेयर करते हुए लिखा कि, “सबसे दयालु और सज्जन लोग जिनसे मैं मिली हूं – वे आपको फिर दोबारा वैसा महसूस नहीं कराते जैसे आप पहले किया करते थे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। ”
अमिताभ बच्चन को राष्ट्रपति से मिला यह पुरस्कार
ऋतु नंदा के निधन पर एकता ने जताया शोक
हालांकि रिद्धिमा की इस पोस्ट को शेयर करने के बाद इसपर एकता कपूर ने कमेंट किया, “दिल को छू लेने वाला शोक संदेश।” अगर आपको याद होगा तो पिछले साल अगस्त में श्वेता बच्चन के ससुर रंजन नंदा का निधन हो गया था। रिद्धिमा कपूर साहनी इस खबर को शेयर करने वाले सबसे पहले लोगों में से एक थीं। उन्होंने लिखा था, “आप थे, हो और हमेशा एक लीजेंड रहोगे। हमेशा इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया।” ऋषि कपूर की बहन ऋतु नंदा रंजन नंदा की पत्नी थीं और श्वेता बच्चन की शादी उनके बेटे निखिल नंदा से हुई थी।
जैसा कि आपको भी पता होगा कि श्वेता के पति एक मशहूर इंजीनियरिंग कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जिसका नाम एस्कॉर्ट्स लिमिटेड है। ऋतु नंदा खुद एक एंट्रप्रेन्योर थीं और एक लाइफ इन्श्योरेंस बिजनेस से जुड़ी हुई थीं। मीडिया से बातचीत के दौरान रणधीर कपूर ने बताया कि ऋतु कैंसर की बीमारी से जूंझ रही थीं। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया जाएगा। ऋतु के कैंसर का पता साल 2013 में चला था और तब से लेकर अब तक वह इस बीमारी से जंग लड़ रही थीं।

