बीजेपी विधायक की बेटीBreaking News News politics 

बीजेपी विधायक की बेटी ने लाइव टीवी डिबेट में पिता पर लगाए गंभीर आरोप

हमारे देश में जाति की प्रथा कई बार प्यार करने वालों की जान ले लेती है। समाज के डर से लोग प्यार तो कर लेते हैं मगर एक दूसरे के साथ रहने से कतराते हैं। कभी-कभी घर के दबाव के कारण लोग अलग जाति में प्यार करने के बावजूद शादी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाते। हाल ही में बरेली के क्षेत्र के बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा ने एक ऐसा ही महत्वपूर्ण कदम उठाया। बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी ने 4 जुलाई को प्रयागराज के एक मंदिर में एक दलित लड़के अजितेश कुमार से शादी कर ली। जिसके बाद एक वीडियो बनाते हुए साक्षी ने अपने पिता पर आरोप लगाया कि पिता ने उसको और उसके पति को मारने के लिए पीछे आदमी छोड़ रखे हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा की जाए।

लाइव टीवी डिबेट में पिता पर लगाए गंभीर आरोप

एक प्राइवेट न्यूज़ चैनल ने बातचीत करने के लिए साक्षी मिश्रा उसके पति अजितेष कुमार और उसके ससुर को आमंत्रित किया। वहां पर टीवी डिबेट के दौरान न्यूज़ एंकर ने साक्षी से कई सवाल पूछे उन्होंने साक्षी से यह पूछा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब देते हुए साक्षी ने कहा कि उसके पिता उसे पढ़ने नहीं देते थे। उन्होंने हमेशा उस पर प्रतिबंध लगाकर रखा। वह उसे कभी घर से बाहर नहीं जाने देते थे। उसने यह भी कहा कि पिता ने जितनी छूट भाई को दे रखी थी उतनी स्वतंत्रता कभी मुझे नहीं दी गई। इस कारण उसने ऐसा कदम उठाने की हिम्मत की।

पिता से मांगी माफी

बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा से जब उसके पिता राजेश मिश्रा की बात करवाई गई तो साक्षी ने अपने पिता से कहा कि पापा मुझे माफ कर दो। इस पर जवाब देते हुए साक्षी के पिता ने कहा कि जहां रहो खुश रहो। मैं तुम्हें कभी भी परेशान नहीं करूंगा। इतना कहकर बीजेपी विधायक ने फोन काट दिया। इसके बाद भी साक्षी ने अपने पापा पर कई गंभीर आरोप लगाए। उसने यह भी कहा कि पिता ने उसे मारने के लिए उसके पीछे गुंडे छोड़ रखे थे। पापा को सलाह देते हुए साक्षी ने कहा कि पापा कृपया अब आप अपनी सोच बदल लें।

Summary
बीजेपी विधायक की बेटी ने लाइव टीवी डिबेट में पिता पर लगाए गंभीर आरोप
Article Name
बीजेपी विधायक की बेटी ने लाइव टीवी डिबेट में पिता पर लगाए गंभीर आरोप
Description
बरेली के क्षेत्र से बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा ने एक दलित लड़के अजितेश कुमार से शादी करने के बाद अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment