64th फिल्म फेयर अवार्ड, ‘राजी’ और ‘अंधाधुन’ का रहा बोलबाला
दोस्तों, हम बात करने जा रहे हैं ‘फिल्मफेयर अवार्ड’ के बारे में। इसकी शुरुआत 1954 में हुई थी और हिंदी सिनेमा में यह अलग-अलग क्षेत्र में योगदान के लिए हर साल दिया जाता है। पुरुस्कार के रूप में एक ट्रॉफी दी जाती है। जिसमे काले रंग की एक औरत बनी होती है। शनिवार की रात मुंबई के जिओ गार्डन में फिल्म फेयर अवार्ड प्रदान किया गया। इस मौके पर इंडस्ट्री के बड़े बड़े स्टार आए, कइयों ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस देकर दर्शको को मन्त्र-मुग्ध कर दिया।
अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट किया शाहरुख खान, राजकुमार राव और विकी कौशल ने। जिनकी होस्टिंग पर लोगो हंस-हंस के पेट पकड़ लिया। इस बार जिस फिल्म को सबसे ज्यादा वोट मिले हैं उसमें राजी और अंधाधुन का नाम शीर्ष पर रहा है। दोनों फिल्म को समान रूप से 5-5 अवार्ड मिले हैं। इस बार जिस फिल्म का बोलबाला रहा उसमे प्रमुख रूप से राजी, मुल्क, संजू, अंधाधुन, और बधाई हो जैसी फिल्मे है।
यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस फिल्म के लिए किसको किस क्षेत्र में अवॉर्ड दिया गया।
रणबीर कपूर को ‘संजू’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया।
आलिया भट्ट को ‘राजी’ फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला।
फिल्म ‘राजी’ को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का अवार्ड मिलने के साथ-साथ, फिल्म डायरेक्ट करने के लिए मेघना गुलजार को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला।
भुवन बम की शॉर्ट फिल्म ‘प्लस माइनस’ को बेस्ट शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला। बेस्ट स्टोरी का अवार्ड अनुभव सिन्हा को उनकी फिल्म ‘मुल्क’ के लिए दिया गया।

Writer, Storyteller, Dreamer

