मुझे याद रहोगे तुम
तुम्हे याद हमारी आये ना आये,
हम रोज़ ही तुझको सोचेंगे।
एक छोटी सी तस्वीर रखी है,
तुझे रोज़ सवेरे देखेंगे।
इंतेज़ार मेरा तुम्हे हो ना हो,
हम बे-सबर हमेशा बैठेंगे।
मीलों की दूरी हो तो भी,
ख़्वाबों में तुझको बुन लेंगे।
तुम्हे दो पल की फुरसत हो न हो,
बातें हम अपनी सब कह देंगे।
बैठ आसमाँ के नीचे हम,
चाँद से बातें कर लेंगे।
तुम्हे मिलने की चाहत हो ना हो,
हम रोज़ ही तुमसे मिल लेंगे।
यादों का पिटारा संग में होगा,
जब चाहे तुझे जी लेंगे।


❤❤❤❤❤
Wowwww ?????????????????????????????????????